Hindi Jokes: पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे? पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा….

Hindi Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Hindi Jokes)

शीला अपने पड़ोसन सीमा के पास नई साड़ी पहनकर गई।
और अपनी साड़ी की तारीफ करने लगी।
शीला की साड़ी देखकर पड़ोसन से रहा नहीं गया
और वो उठी और साड़ी खदीरने बाजार आ गई।
दुकान में जाते ही बोली भैया अच्छी साड़ी दिखाओ
दुकानदार- बहन जी कैसी साड़ी दिखाऊं ?
भाभी जी- ऐसी जिसे पड़ोसन देखकर सुलग जाए.
भाभी जी की बात सुनकर दुकानदार सन्न रह गया।

सुरेश- कल मेरे घर लुटेरे घुस आए…
नरेश- फिर क्या हुआ ?
सुरेश- वो चिल्ला चिल्ला कर पूछ रहे थे कि
सोना कहां है ,सोना कहां है?
मैंने कह दिया किसी भी कमरे में सो जाओ…

पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा।
पत्नी- तुम कितने अच्छे हो, क्या लिखोगे?
पति- जिसको मिले उसकी
पतिदेव की बात सुनकर पत्नी
उसी जगह पर बेहोश हो गई।

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो?
आधे घंटे से कह रही हूं कि
पांच मिनट में आ रही हूं।
समझ में नहीं आता है क्या?

पत्नी ने पति से पूछा- अच्छा
यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं ???
पति- (शान्त मन से) प्रिये यह बात तो
सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त
तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि
तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के
लिए भेजा गया है!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Leave a Comment