Hemant Khandelwal BJP MP President: भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश को नया ‘बॉस’ मिल गया है। बैतूल विधायक और संगठन क्षमता के धनी हेमंत खंडेलवाल (BJP MP President 2025) निर्विरोध नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। अब उनके नाम का औपचारिक ऐलान भर होना बाकी है। बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उनके नाम की विधिवत घोषणा की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल (Madhya Pradesh BJP News) किए जाने थे। इसमें सिर्फ बैतूल विधायक और पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal BJP) ने ही नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा किसी अन्य सदस्य ने दावेदारी पेश नहीं की है। ऐसे में हेमंत खंडेलवाल (Betul MLA Hemant Khandelwal) का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उनके नाम का औपचारिक ऐलान (BJP Leadership Change MP) किया जाएगा। वे प्रदेश के 28वें अध्यक्ष होंगे।
नामांकन के दौरान यह रहे मौजूद (Hemant Khandelwal BJP MP President)
नामांकन (BJP President Nomination) के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव उनके प्रस्तावक बने। वहीं इस मौके पर वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रह्लाद पटेल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और मंत्री राकेश सिंह समेत कई नेता उनके साथ मौजूद रहे।
🕰️ हेमंत खंडेलवाल: एक नजर में जीवन यात्रा (Biographical Timeline)
📍 3 सितंबर 1964
- जन्म मथुरा (उत्तर प्रदेश) में हुआ।
- पिता विजय कुमार खंडेलवाल, भाजपा सांसद और प्रदेश कोषाध्यक्ष थे।
📚 शिक्षा:
- बीकॉम और एलएलबी की डिग्री जेएच कॉलेज, बैतूल से प्राप्त की।
💍 12 फरवरी 1990
- विवाह रितु खंडेलवाल (पश्चिम बंगाल निवासी) से हुआ।
- एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
📌 2008
- पिता के निधन के बाद हुए बैतूल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार बने।
- कांग्रेस के सुखदेव पांसे को हराकर सांसद निर्वाचित हुए।
📌 2013
- बैतूल विधानसभा सीट से कांग्रेस के हेमंत वागद्रे को हराकर विधायक बने।
📌 2018
- पुनः भाजपा प्रत्याशी बने लेकिन कांग्रेस के निलय डागा से पराजय।
📌 2023
- भाजपा ने फिर से प्रत्याशी बनाया।
- निलय डागा को हराकर दूसरी बार विधायक बने।
🛠️ पार्टी जिम्मेदारियां और पद:
- भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके हैं।
- कुशाभाऊ ठाकरे विचार न्यास के अध्यक्ष हैं।
- सांसद/विधायक रहते हुए सैकड़ों विकास कार्यों में रहे सक्रिय।
🏛️ जुलाई 2025:
- भाजपा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
- पार्टी कार्यकारिणी बैठक में 2 जुलाई 2025 को औपचारिक ऐलान प्रस्तावित।
🌱 अन्य पहचान:
- समाजसेवी, उद्योगपति और किसान के रूप में सक्रिय।
- निजी संसाधनों से भी जनसहायता में कभी पीछे नहीं हटे।

पिता से मिले सेवा के संस्कार (Hemant Khandelwal BJP MP President)
हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal Biography) का जन्म 3 सितंबर 1964 को मथुरा में हुआ था। उन्हें राजनीति और समाजसेवा के संस्कार अपने स्वर्गीय पिता विजय कुमार खंडेलवाल से विरासत में मिले हैं। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल भाजपा से सांसद और पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। पिता के निधन के बाद हेमंत खंडेलवाल ने उनकी राजनीतिक और समाजिक विरासत (MP Politics 2025) संभाली। हालांकि समाजसेवा में वे अपने पिता के समय से ही समर्पित रहे हैं।
ऐसा रहा सक्रिय राजनीति का सफर (Hemant Khandelwal BJP MP President)
हेमंत खंडेलवाल के सक्रिय राजनीतिक सफर की शुरुआत 2008 में हुई थी। पिता विजय कुमार खंडेलवाल के निधन से बैतूल लोकसभा सीट खाली हो गई। वे बैतूल से 4 बार सांसद रहे। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा ने हेमंत खंडेलवाल को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा। हेमंत का सामना कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे से था, जिन्हें हराकर वे लोकसभा पहुंचे थे। हालाँकि इससे पहले वे भाजयुमो के 1987-88 में बैतूल ब्लॉक उपाध्यक्ष बने थे। यहीं से उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।

दूसरी बार विधानसभा में पहुंचे (Hemant Khandelwal BJP MP President)
इसके बाद वे 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत वागद्रे को हराकर विधायक बने और 2018 तक बैतूल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2018 के विस चुनाव में भाजपा ने उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया, लेकिन इस बार वे कांग्रेस के निलय डागा से चुनाव हार गए। पांच साल बाद 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर खंडेलवाल पर भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने निलय डागा को हराकर अपनी बैतूल सीट पर फिर से कब्जा कर लिया।
इन मुद्दों पर हमेशा रहे मुखर (Hemant Khandelwal BJP MP President)
हेमंत खंडेलवाल ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। क्षेत्र के विकास, सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और किसानों के मुद्दों पर वे हमेशा मुखर और सक्रिय रहे हैं। उनके प्रयासों से बैतूल में कई विकास योजनाएं क्रियान्वित की गईं, जिनका आमजन को सीधा लाभ मिला है।

कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी (Hemant Khandelwal BJP MP President)
हेमंत खंडेलवाल भाजपा की ओर से सांसद और विधायक रहने के साथ-साथ पार्टी में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे मप्र भाजपा के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। कुशाभाऊ ठाकरे विचार न्यास के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा भी उन्होंने पार्टी और संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाली है।
नेता के साथ उद्योगपति-किसान भी (Hemant Khandelwal BJP MP President)
भावी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नेता होने के साथ-साथ उद्योगपति और किसान भी हैं। उन्होंने जेएच कॉलेज बैतूल से बीकॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। 12 फरवरी 1990 को उनका पश्चिम बंगाल निवासी रितु खंडेलवाल से विवाह हुआ। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। उनके पिता पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल का निधन हो चुका है। मां कांति खंडेलवाल परिवार के साथ रहती हैं। उनका परिवार कई सेवा प्रकल्प भी संचालित करता है।
- Read Also: Electric Bus Project MP: MP के 6 शहरों में चलेंगी 582 ई-बसें, प्रदूषण मुक्त सफर का रास्ता साफ
हेमंत की उपलब्धि से बैतूल उत्साहित (Hemant Khandelwal BJP MP President)
भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल का प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज होना लगभग तय होने से जिले के पार्टीजनों ही नहीं आम लोगों में भी खासा उत्साह हैं। वैसे तो वे विधायक रहते हुए भी पूरे जिले भर के विकास के लिए प्रयासरत रहते रहे हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका और बैतूल का दबदबा प्रदेश स्तर पर खासा बढ़ जाएगा। इससे जिले के विकास को खासी रफ्तार मिल सकेगी। लोगों के उत्साह की मुख्य वजह यह भी है।
सहयोग से कभी नहीं किया इंकार (Hemant Khandelwal BJP MP President)
हेमंत खंडेलवाल की खास बात उनकी उदारता और सहयोगी भाव है। सांसद-विधायक निधि से मिलने वाली राशि तो वे लोगों के सहयोग के लिए देते ही हैं, यदि किसी को जरुरत पड़ी तो वे निजी तौर पर अपनी ओर से मदद करने में भी पीछे नहीं हटते। ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसने उनसे आर्थिक या अन्य तरह की मदद मांगी और उसे न मिली हो। इस तरह से किए गए कार्यों का वे कभी प्रचार भी नहीं करते। (Hemant Khandelwal BJP MP President)
- Read Also: MP Ration Card eKYC Update: MP में 2.36 लाख राशन कार्ड हुए रद्द, 54 लाख हितग्राहियों पर संकट
कई प्रोजेक्ट हुए प्रदेश भर में लागू (Hemant Khandelwal BJP MP President)
उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि उनके द्वारा सुझाए गए कई प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर लागू किए गए हैं। इनमें समेकित स्कूल सहित कई अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं। अपनी राजनीतिक-संगठन क्षमता और पहुंच के चलते ही वे केंद्र सरकार से भी कई प्रोजेक्ट लाने में कामयाब हुए। (Hemant Khandelwal BJP MP President)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com