Health Benefits of Kiwi: शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर, कई बीमारियों में होता है कीवी फायदेमंद
Health Benefits of Kiwi: From increasing the immunity of the body, Kiwi is beneficial in many diseases.

Health Benefits of Kiwi: कीवी का फल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है कीवी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक कई तरह के पोषक तत्व होते है इसलिए इसे सुपर फ्रूट भी कहते है। शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कीवी आपके बेहद काम आ सकती है। कीवी का इस्तेमाल कार्डियोवस्कुलर रोगों के इलाज, ब्लड प्रेशर और आंखों के रोगों के लिए भी किया जाता है, यह विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम आदि का अच्छा स्रोत है।
कीवी में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। हार्ट हेल्थ से लेकर बेहतर नींद के लिए रोज एक कीवी खाएं। जानिए इसे डेली डाइट में शामिल करने के फायदे

हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद(Health Benefits of Kiwi)
कीवी हार्ट के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में मैग्नीशियम और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होता है। कीवी खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी संतुलित रहता है।
जोड़ो के दर्द
यदि किसी व्यक्ति को जोड़ो के दर्द joint pain की समस्या है। हड्डियों में दर्द रहता है तब ऐसे में आपको कीवी का उपयोग जरूर करना चाहिए।
- Also Read : Healthy Heart Tips: ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
इम्यून सिस्टम मजबूत करने में
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने और शरीर को बाहरी संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनता है। बच्चों को कीवी खिलाने से उनके शरीर के विकास में फायदा मिलता है और संक्रमण से बचाव होता है।
- Also Read : Iron Rich Diet : शरीर में आयरन की कमी हो तो, डाइट में जरूर शामिल करें ये सुपरफूड (Health Tips)

अच्छी नींद के लिए (Health Benefits of Kiwi)
अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या है तो कीवी खाना आपको फायदा पहुंचाएगा। कीवी में सेरोटोनिन होता है जो हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है। बेहतर नींद के लिए जरूरी है कि आप रात को सोने से कम से कम एक घंटा पहले कीवी का सेवन करें।
- Also Read : Skin Young Tips: ‘ऐसी’ चीजोंं को अपनी डाइट में शामिल करेंं, जो ढलती उम्र में भी स्किन को बनाए रखेगी जवां!
आंखों की समस्या को दूर करने में
आंखों की समस्या को दूर करने में भी कीवी फ्रूट आपके बेहद काम आ सकता है। यह उम्र के साथ बढ़ने वाले अंधेपन की समस्या को दूर करने में भी उपयोगी है।



