Betul Crime News: रूम में घुसकर छात्रा के गले पर चाकू से हमला, चंद्रशेखर वार्ड की घटना, हालत गंभीर, आरोपी की चल रही तलाश
Betul Crime News: Attack on girl student's throat with a knife after entering the room, Chandrashekhar ward incident, condition critical, ongoing search for the accused
Betul Crime News: बीती रात एक सिरफिरे युवक ने चंद्रशेखर वार्ड में रहने वाली छात्रा के रूम में घुसकर उसके गले पर चाकू से वार कर दिए। घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल छात्रा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंद्रशेखर वार्ड में जेस कॉलेज की छात्रा चंद्रिका विश्वकर्मा के रूम पर रात लगभग 11:30 बजे एक अज्ञात युवक घुस गया। युवक पड़ोसी के घर की छत से होते हुए उसके रूम में पहुंचा था और इस समय छात्रा अपनी बहन के साथ थी, वह किसी लड़की की जानकारी मांग रहा था।
जब चंद्रिका ने लड़की के संबंध में जानकारी नहीं होने का कहा तो युवक ने चाकू से छात्रा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस घटना में चंद्रिका के गर्दन, हाथ एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई है। मकान मालिक और चंद्रिका की बहन उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। छात्रा के गले पर चाकू से गंभीर चोट आई है। फिलहाल पुलिस हमला करने वाले युवक की जानकारी जुटा रही है। युवक कौन था और उसने छात्रा पर हमला किस लिए हमला किया, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।



