crime in bjp government : भाजपा सरकार में बढ़ा अपराधों का ग्राफ; महिलाएं, अनुसूचित जाति और आदिवासियों पर बढ़े हैं अत्याचार: निरापुरे

nilay daga betul

crime in bjp government : बैतूल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक अशोक निरापुरे ने विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा पर अनुसूचित जाति और आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है। श्री निरापुरे का कहना है कि पिछले 18 सालों में भाजपा की सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया है।

विकास तो हुआ नहीं पर इस सरकार में अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है। विशेषकर महिलाओं, अनुसूचित जाति और आदिवासियों सहित कमजोर वर्ग के लोगों के खिलाफ घटनाएं ज्यादा घटित हुई हैं। सीधी में आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। लगातार बढ़ रहे अपराधों से साफ है कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने में असफल रही है।

ashok nirapure betul

श्री निरापुरे का कहना है कि 18 साल की सत्ता में भाजपा के नेता इतने मदमस्त हो गए कि वे भोले भाले आदिवासियों को सरेआम अपमानित करने लगे। सीधी की घटना से भाजपा के खिलाफ आदिवासियों में आक्रोश है। इसके अलावा प्रदेश में महिला अपराध, अनुसूचित जाति के साथ अत्याचार, आदिवासियों का शोषण करने जैसी कई घटनाएं सामने आई हंै। अगर रिकॉर्ड देखा जाए तो मध्य प्रदेश में अपराध का ग्राफ आसमान छू रहा है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का मौका आ गया है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं को अब सबक सिखाने का मौका आ गया है।

श्री निरापुरे कहना है कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था सिर्फ कांग्रेस दे सकती है। इसलिए अब प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनाना है और बैतूल में कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निलय डागा को भारी मतों से जिताना है। समाज के सभी वर्गों को सुरक्षा दिलाना है, कानून व्यवस्था कायम करना है। अब मौका है इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का जिससे हम महिलाओं को सुरक्षा, अनुसूचित जाति और आदिवासियों को न्याय दिला सकें।

श्री निरापुरे का कहना है कि माफिया और गुंडाराज से प्रदेश को मुक्ति दिलाने के लिए अब कांग्रेस की सरकार प्रदेश में जरूरी है। क्योंकि प्रदेश में 18 साल की भाजपा सरकार ने जनता को माफिया राज और गुंडाराज दिया है जिससे आम जनता त्रस्त है। मेरी अपील है कि इस विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा को विजयी बनाकर कांग्रेस के हाथ मजबूत करना है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News