Gold Silver Rate Today 21 May: सोना-चांदी ने फिर दिखाए तीखे तेवर, दामों में आया भारी उछाल, देखें आज के रेट्स

Gold Silver Rate Today 21 May: मंगलवार को सोना-चांदी के भाव गिरावट के साथ शुरू हुए थे, लेकिन बुधवार को माजरा पूरी तरह से बदल गया है। आज इन दोनों ही मूल्यवान धातुओं ने अचानक रंग बदल लिया है। सोना-चांदी के भाव आज भारी उछाल के साथ शुरू हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को गिरावट के साथ शुरू होने के बाद रात तक इनमें बढ़ोतरी देखी गई थी।

आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन मुंबई द्वारा बुधवार 21 मई 2025 को जारी सोना-चांदी के भाव के अनुसार 999 शुद्धता वाले (24 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज सुबह 95452 रुपये के साथ शुरू हुए हैं। कल यह 93058 रुपये के साथ शुरू हुए थे और रात को 93807 रुपये पर बंद हुए थे।

23 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Silver Rate Today 21 May)

995 शुद्धता वाले (23 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज सुबह 95070 रुपये के साथ शुरू हुए हैं। कल यह 92685 रुपये के साथ शुरू हुए थे और रात को 93431 रुपये पर बंद हुए थे।

22 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Silver Rate Today 21 May)

916 शुद्धता वाले (22 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज सुबह 87434 रुपये से शुरू हुए हैं। कल यह 85241 रुपये पर शुरू हुए थे और रात को यह 85927 रुपये पर बंद हुए थे।

18 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Silver Rate Today 21 May)

750 शुद्धता वाले (18 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज सुबह 71589 रुपये से शुरू हुए हैं। कल यह 69794 रुपये से शुरू हुए थे और रात को 70355 रुपये पर बंद हुए थे।

14 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Silver Rate Today 21 May)

585 शुद्धता वाले (14 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज सुबह 55839 रुपये से शुरू हुए हैं। कल यह 54439 रुपये से शुरू हुए थे और रात को यह 54877 रुपये पर बंद हुए थे।

चांदी के यह हैं आज भाव (Gold Silver Rate Today 21 May)

999 शुद्धता वाली चांदी के 1 किलोग्राम के भाव आज सुबह 97475 रुपये से शुरू हुए हैं। कल यह 94954 रुपये से शुरू हुए थे वहीं रात को यह 95800 रुपये पर बंद हुए थे।

सोना खरीदते समय यह रखें ध्यान (Gold Silver Rate Today 21 May)

सोना बेहद कीमती धातु हैं। इसलिए इसकी खरीदी करते समय कुछ बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए। सोना खरीदते समय यह ध्यान देना चाहिए कि उस पर ब्यूरा ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीएसआई) का हॉलमार्क जरुर हो। हर हालॅमार्क्ड सोने पर एक 6 अंकों का यूनिक (एचयूआईडी) होता है, जैसे- एजेड4524 आदि। इस अल्फान्यूमेरिक कोड से यह सुनिश्चित होता है कि सोना असली है और कितने कैरेट का है।

Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today

खरीदी के बाद बिल जरुर लें (Gold Silver Rate Today 21 May)

सोना खरीदी करते समय डिजिटल पमेंट (यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) का उपयोग करें और बिल हर हाल में लें। यदि आप ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं तो पैकेजिंग और सीलिंग की स्थिति को अच्छी तरह से जांच लें।

मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से (Gold Silver Rate Today 21 May)

एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना-चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।

मिस्ड कॉल से भी जान सकते हैं भाव (Gold Silver Rate Today 21 May)

यदि आप सोना और चांदी के भाव घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आपस ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। (Gold Silver Rate Today 21 May)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment