Todays horoscope 21 May: इन चार राशियों पर रहेगी आज मां लक्ष्मी की कृपा, देखें राशिफल

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Todays horoscope 21 May)। आज का सुविचार… किसी की अच्छाई का इतना फायदा न उठायें कि वो बुरा बनने के लिये मजबूर हो जाये। याद रहे कि बुरा हमेशा वही बनता है जो पहले अच्छा बनकर टूट चुका होता है। अगर अपना रूठ जाए तो तुरंत मना लेना क्योंकि अहम् की लड़ाई में जुदाई हमेशा जीत जाती है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 21-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- नवमी 27:21:21,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 07 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- शतभिषा 18:57:09, पश्चात-पूर्वा भाद्रपद,
योग- वैधृति 24:33:32,
करण- तैतुल 16:12:43, पश्चात-गर,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:28:34,
सूर्यास्त- 19:07:11,
दिन काल- 13:38:37,
रात्रि काल- 10:20:56,
चंद्रास्त- 12:56:01,
चंद्रोदय- 25:51:13,
राहू काल- 12:18-14:00 अशुभ,
यम घंटा- 07:11-08:53 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:45 अशुभ,
प्रदोष- 19:07-21:12 तक,
पंचक2- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Todays horoscope 21 May)

लाभ- 05:29-07:11,
अमृत- 07:11-08:53,
शुभ- 10:36-12:18,
चर- 15:43-17:25,
लाभ- 17:25-19:07,

रात्री की शुभ चौघडियाँ (Todays horoscope 21 May)

शुभ- 20:25-21:42,
अमृत- 21:42-23:00,
चर- 23:00-24:18,
लाभ- 26:53-28:11,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Todays horoscope 21 May)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Todays horoscope 21 May)

बुध- 05:29 – 06:37,
चन्द्र- 06:37 – 07:45,
शनि- 07:45 – 08:53,
बृहस्पति- 08:53 – 10:01,
मंगल- 10:01 – 11:10,
सूर्य- 11:10 – 12:18,
शुक्र- 12:18 – 13:26,
बुध- 13:26 – 14:34,
चन्द्र- 14:34 – 15:43,
शनि- 15:43 – 16:51,
बृहस्पति- 16:51 – 17:59,
मंगल- 17:59 – 19:07,

रात्रि का होरा चक्र (Todays horoscope 21 May)

सूर्य- 19:07 – 19:59,
शुक्र- 19:59 – 20:51,
बुध- 20:51 – 21:42,
चन्द्र- 21:42 – 22:34,
शनि- 22:34 – 23:26,
बृहस्पति- 23:26 – 24:18,
मंगल- 24:18 – 25:09,
सूर्य- 25:09 – 26:01,
शुक्र- 26:01 – 26:53,
बुध- 26:53 – 27:45,
चन्द्र- 27:45 – 28:36,
शनि- 28:36 – 29:28,

    आज 21 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Todays horoscope 21 May)

    1 मेष राशि :- आज का दिन आपका बहुत लाभदायक रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाकर रखने से आपको लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ आपको मिल सकता है, हालांकि पिताजी से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विवाहित जातकों के घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। उम्मीद है कि दिन खत्म होने से पहले आप अपने साथी के साथ सुनहरे पल बिताएंगे। सिंगल जातक दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बाहर जा सकते हैं, जहां विशेष व्यक्ति से बातचीत होगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लेमन है। (Todays horoscope 21 May)

    2 वृष राशि :- आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और आप कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। आपकी क्षमता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस मौके का लाभ उठा कर आपको अपने क्षेत्र की और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। विवाहित जातकों को खराब होते अपने रिश्ते के कारण मानसिक तनाव रहेगा। इसलिए विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। उम्मीद है कि आपके लिए शादी का रिश्ता आएगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नीला है। (Todays horoscope 21 May)

    aaj ka rashifal

    3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपका जोश भी चरम पर हो सकता है। नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। रिश्तों से जुड़े कई पहलू आपके लिए खास हो सकते हैं। किसी रिश्ते को मजबूत करने या टूटते रिश्ते को बचाने के लिए कोई सलाह लेनी हो, तो आपके लिए समय बहुत अच्छा हो सकता है। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उम्मीद है कि आप अपने साथी के साथ पार्टी करने के लिए किसी खास जगह पर जाएंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनका आधे से ज्यादा समय घर का काम करते हुए निकल जाएगा। किसी खास इंसान से मुलाकात नहीं हो पाएगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है। (Todays horoscope 21 May)

    4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे लेकिन दांपत्य जीवन सुख देगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा और प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, वो अपने रिश्ते को एक कदम आगे लेकर जा सकते हैं। उम्मीद है कि आपका साथी आपको शादी के लिए प्रपोज करेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें करियर को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। आपको प्यार के मामले में सफल होने के योग नहीं हैं। शुभांक – 7 और शुभ रंग – संतरी है। (Todays horoscope 21 May)

    5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको भावनात्मक तौर पर एक नई ऊर्जा महसूस होगी। कोई पुराना मित्र आप तक किसी न किसी तरह पहुंच जाएगा और आपको अतीत की यादों में ले जाएगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं जिससे विवाद की स्थिति बनेगी। विवाहित जातक गुस्सा करने से बचें क्योंकि जीवनसाथी से अनबन की संभावना है। ससुराल पक्ष से भी तू-तू मैं-मै हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – लाल है। (Todays horoscope 21 May)

    aaj ka rashifal

    6 कन्या राशि :- आज के दिन आपका रवैया काफी सहानुभूतिपूर्ण और लचीला हो सकता है। ज्यादातर मामलों को आप पूरी गहराई में जाकर ही समझ सकेंगे। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त को आपकी सलाह से बड़ा फायदा हो सकता है। प्रेम के मामले में ये दिन शादीशुदा जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी और दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बन सकता है। सिंगल जातक दिल की जगह दिमाग से सोचें और अपने करियर पर ध्यान दें। अन्यथा मानसिक तनाव रहेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Todays horoscope 21 May)

    7 तुला राशि :- आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बेहतरीन दिनों में से एक होगा। दोपहर बाद स्थिति में थोड़ा बदलाव आएगा और आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। परिवार का वातावरण आपको सुख देगा। भाई बहनों को शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए दिन अच्छा है। बातचीत करेंगे तो किसी पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए किसी पुराने मित्र के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नीला है। (Todays horoscope 21 May)

    8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आने वाले दिनों में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के भी योग बने हुए हैं। कपल के बीच चल रहा झगड़ा खत्म होगा और परेशानियों का हल निकलेगा। इससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और घर में शांति रहेगी। सिंगल जातकों को प्यार में सफलता मिलने की संभावना नहीं है। इस समय यदि आप अपने काम व सेहत पर ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Todays horoscope 21 May)

    9 धनु राशि :- आज के दिन आप थोड़े व्यावहारिक रहेंगे। इससे आपको फायदा होगा। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे। भावनात्मक दृष्टि से आप उत्साहित रहेंगे। आपको खुद पर भी पूरा भरोसा है और दूसरों पर भी रहेगा। नए विचार भी आपके दिमाग में आएंगे। सिंगल जातक यदि किसी से प्यार करते हैं तो अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे। उम्मीद है कि इस बार आपको निराशा हाथ नहीं लगेगी। विवाहित जातकों की शादीशुदा जिंदगी में मिठास बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। शुभांक – 9 और शुभ रंग – धानी है। (Todays horoscope 21 May)

    10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चे तो काफी है लेकिन फिर भी आप खुशी ढूंढ लेंगे। अपने प्रिय से अच्छे तरीके से पेश आएं और बेहतर बनाएं। दांपत्य जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जिन लोगों की सगाई हो गई है और जल्द शादी होने वाली है, वो अपने साथी के साथ डेट पर जाएंगे। उनके साथ समय बिताकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। वहीं जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, वो किसी न किसी काम में बिजी रहेंगे। थोड़-सा समय भी जीवनसाथी के साथ नहीं बिता पाएंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – श्याम है। (Todays horoscope 21 May)

    11 कुंभ राशि :- आज के दिन आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रसन्नता का अनुभव होगा। बिजनेस व्यापार करने वाले लोगों को जबरदस्त धन लाभ की प्राप्त होगा। आपके दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। शादीशुदा जातकों को धैर्य रखना होगा। आपके विचार और स्वभाव के कारण रिश्ते में मतभेद होंगे। इसके अलावा रिश्ते में गलतफहमी भी हो सकती है, इसलिए स्पष्ट रूप से जीवनसाथी संग बातचीत करें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Todays horoscope 21 May)

    12 मीन राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ गुमराह करेंगे। शादीशुदा जातकों के प्रेम संबंध में रोमांस और समझ का सामंजस्य रहेगा। पार्टनर के साथ संवाद करने से आप अपने विचार को लेकर स्पष्ट होंगे। सिंगल जातकों का क्रश के साथ चल रहा झगड़ा समाप्त होगा और दोस्ती गहरी होगी। शुभांक – 9 और शुभ रंग – आसमानी है। (Todays horoscope 21 May)

    देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

    उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    For Feedback - feedback@example.com

    Related News

    Leave a Comment