यूटिलिटी अपडेट

Roti Hacks : गूंथा हुआ आटा नहीं पड़ेगा काला, बस इस तरह करें स्टोर, रोटी भी बनेगी फूली और सॉफ्ट

Roti Hacks, Kitchen Tips, Cooking Hacks, Kitchen Hacks, What are your tips, roti recipe, amazing tips for soft roti, Amazing Kitchen Tips & Hacks,

Roti Hacks : गूंथा हुआ आटा नहीं पड़ेगा काला, बस इस तरह करें स्टोर, रोटी भी बनेगी फूली और सॉफ्ट
Source: Credit – Social Media

Roti Hacks : आजकल महिलाएं घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां दोनों संभाल रही हैं, जिसके कारण उन्हें खाने पीने की चीजें एकस्ट्रा स्टोर करनी होती है। कई बार हमें गूंदा हुआ आटा भी स्टोर करके रखना पड़ता है और रखा हुआ आटा काला पड़ जाता है। हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आटा फ्रेश रहेगा और काला भी नहीं पड़ेगा और जब रोटी बनाएंगे तो वह सॉफ्ट बनेगी साथ में फूलेगी भी।

गूंथे हुए आटे को कैसे करें स्टोर (Roti Hacks)

1. गूंथा हुआ आटा अगर आप स्टोर करें तो उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगा दीजिए। इससे आटा काला नहीं पड़ेगा। जब आप दोबारा से रोटियां बनाएंगी तो वो मुलायम और फूला हुई बनेंगी।

2. फ्रिज से आटा निकालकर एकदम से रोटी न बनाएं। पहले आटे को थोड़ी देर रूम टेम्परेचर पर रखें। फ्रिज से आटा निकालने पर वह ठंडा होता है, जिससे तुरंत रोटी बेलने व सेंकने पर उसका स्वाद भी अलग लगता है और नरम भी नहीं सिकती।

3. आटे की रोटियों को तेज आंच पर ना सेकें। ऐसा करने से रोटी मुलायम नहीं बनेगी और आगे की परत कड़ हो जाएगी, खासकर आपके पास समय नहीं है कि आटे को गुनगुने पानी से गूंथे तो आप इस प्रक्रिया को एकदम ना करें।

4. आटे को एक बाउल में डालकर गीले कपड़े से ढक कर रखने से भी आटा जल्दी खराब नहीं होता है फिर जब चाहे आप इससे रोटी बना सकते हैं। वहीं, अगर आप फ्रिज में आटा स्टोर करती हैं तो उसके ऊपर तेल लगा दीजिए। इससे कड़ी और मोटी परत नहीं जमेगी। इससे आपकी रोटियां खराब नहीं होंगी, बल्कि मुलायम बनेंगी। आटे को जब फ्रिज में स्टोर करें तो उसके ऊपर प्लास्टिक रैप कर दीजिए, इससे भी आटा फ्रेश रहेगा और खराब नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button