Betul Today News: बड़ा हादसा टला, बिजली के पोल पर लगे केबल में हुआ ब्लास्ट, आग लगी और सड़क पर गिरा तार
Betul Today News: Big accident averted, cable on electric pole exploded, caught fire and wire fell on the road

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेडी सांवलीगढ़ में उस समय बड़ा हादसा होने से बचा जब आज सुबह 7 बजे बिजली के पोल पर लगे केबल में ब्लास्ट होकर वह टूटकर रिहायशी क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 17 में गिर गया। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों की आवाजाही लगी रहती है।
केबल से एक घर के ऊपर आग भी लग गयी थी। लेकिन, ग्रामीणों की सूझ बूझ से अनहोनी टल गई। बिजली ऑफिस में फोन लगाने पर तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर दी गयी। इसके पूर्व बस स्टैंड पर भी केबल जल गया था।
- Also Read: Optical Illusion Pictures: इस तस्वीर में पेड़ नहीं तो क्या है 99 प्रतिशत जवाब देने में फेल
बार-बार हो रही घटना को लेकर विद्युत वितरण कंपनी बिलकुल अलर्ट नहीं है। वहीं खेड़ी टाउन में लाइनमेन की कमी है। इतने बड़े क्षेत्र में केवल एक बुजुर्ग लाइनमेन है। सवाल उठता है कि वह कहां-कहां देखेगा। ऐसे में विद्युत सेवक के भरोसे सब काम चल रहा है। ग्रामीणों ने लाइनमैनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।



