Betul Crime News : हत्या या आत्महत्या! अपने ही घर में फांसी पर लटका मिला तिलकधारी बाबा का शव, परिजनों ने लगाया आरोप
Betul Crime News: Murder or suicide! Tilakdhari Baba's dead body found hanging in his own house, relatives alleged

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul Crime News : बैतूल कोतवाली थाना अंतर्गत समीपस्थ ग्राम भडूस में ग्राम और क्षेत्र में तिलकधारी बाबा के नाम से प्रसिद्ध लोकेश पिता भिखरीलाल तावड़े 26 वर्ष का शव उसी के घर में संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका हुआ मिला है। सूचना पर खेड़ी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है।
चौकी प्रभारी खेड़ी मलखान सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल की शाम को भडूस निवासी विशाल ने पुलिस को सूचना दी की तिलकधारी बाबा का शव उन्हीं के घर में लटका है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की सूक्ष्मता से जांच शुरू कर दी है।
Also Read : बड़ी फैमिली वालों के लिए Maruti सुजुकी ने पेश की सबसे बेस्ट 7 Seater Car, कीमत भी है बस इतनी ही
इधर परिजनों का कहना है कि तिलकधारी बाबा लोकेश आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या की गयी है। फांसी का दिखावा किया गया है। पूरे मामले से पर्दा हटने के बाद ही सच्चाई पता चल सकेगी कि यह हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।



