Funny Jokes: सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का-लड़की को देखकर बोला…पढ़िए मजेदार जोक्‍स…

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

डॉक्टर- यह सब कैसे हुआ?
मरीज- एक लड़की ने मेरे पैर पर गाड़ी चढ़ा दी।
डॉक्टर- सड़क से दूर, फुटपाथ पर चलना चाहिए था ना।
घायल मरीज- मैं तो गार्डन में लेटा हुआ था।

पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे?
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।

पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे?
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है,
पत्नी- कैसी गलतफलमी?
पति- यही कि मैं सो रहा था।

बैंक लूटने के बाद…
डाकू- तुमने मुझे देखा
क्लर्क- हां
डाकू ने क्लर्क को गोली मारकर
एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा…
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है,
कह रही है पुलिस को भी बताएगी।

सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का-लड़की को
देखकर बोला- मेरे साथ चलोगी?
लड़की- कहां?
लड़का- जहां तुम कहो।
लड़की- अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं।
लड़का- लो बताओ, अब बंदा अपनी
बहन से मजाक भी नहीं कर सकता…

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Leave a Comment