Personality Test: पैर की उंगलियों में छिपा है राज! यहां जानिए कैसा है आपका व्यक्तित्व
Personality Test: The secret is hidden in the toes! Know here what your personality is like
Personality Test: हर व्यक्ति के शरीर के अंदर कई अंग ऐसे होते है, जिन्हें देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति और उसका चरित्र कैसा है। वैसे, तो व्यक्ति का रहन-सहन, स्वाभाव और व्यवहार दूसरे लोगों से काफी ज्यादा अलग होता है। वहीं व्यक्ति की आंख, नाक, होंठ, मुंह सब कुछ उसके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि व्यक्ति के पैर का अंगूठा भी उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। तो आइए जानते हैं ऐसे लोगों में कौन सी खूबियां और खामियां पाई जाती है। (Personality Test)
ग्रीक पैर की अंगुली (Greek Toe)
अधिकतर लोगों का पैर इसी तरह का होता है। जिन लोगों के अंगूठे के पास की उंगली बड़ी और बाकी उंगलियां छोटी होती है उसे ग्रीक पैर कहा जाता है। इस तरह का आकार फायर फुट,फ्रेम फुट भी कहलाता है। इनके स्वभाव की बात करें तो यह काफी सक्रिय किस्म के होते हैं। जोखिम भरे काम करने में इन्हें बिल्कुल भी डर नहीं लगता है। यह नए-नए काम करने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। ये रचनात्मक किस्म के होते हैं और उनकी नेतृत्व क्षमता काफी अच्छी होती है।
- यह भी पढ़ें: Cow Farming: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए गाय की इन 3 नस्लों का करें पशुपालन, बंपर उत्पादन के साथ बढ़ेगी कमाई…
किसान पैर की अंगुली (Peasant Toe)
जिन लोगों के पैर का अंगूठा और अन्य उंगलियों का जाकर समान है वह पीजेंट टो वाले लोग कहलाते हैं। इनका अंगूठा बड़ा और अन्य सभी उंगलियों समान आकार की होती है। इनके व्यक्तित्व की बात करें तो यह काफी धैर्यवान होते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति यह धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हैं। यह ईमानदार और वफादार किस्म के होते हैं और रिश्तो को बखूबी निभाते हैं। यह काफी विचारशील होते हैं और हर कदम सोच समझ कर बढ़ाते हैं।
मिस्री पैर की अंगुली (Egyptian Toe)
इन लोगों के पैर का अंगूठा सबसे बड़ा होता है और उसके बाद सारी उंगलियां बढ़ते से घटते क्रम में होती हैं। इस तरह के लोग सभी के प्रति प्रेम भरा व्यवहार रखते हैं। यह मिलनसार किस्म के होते हैं और मधुर स्वभाव से सभी का दिल जीत लेते हैं। लोग बहुत आसानी से इनके दोस्त बन जाते हैं। यह सभी तरह के लोगों से अच्छी तरह से निपटना जानते हैं। परिस्थिति चाहे जैसे भी हो हर मुश्किल का हल निकालना इन्हें आता है।
- यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50 Pro : कम कीमत में Motorola का धाकड़ फोन, देखते ही खरीदने का होगा मन, जानें कीमत
रोमन पैर की अंगुली (Roman Toe)
इस तरह के पैर के आकार में शुरू की तीन उंगलियां समान आकार की होती हैं और बाकी दोनों घटते क्रम में रहती है। व्यक्तित्व के मामले में इस तरह के लोग काफी संतुलित होते हैं। इन लोगों को घूमना फिरना और रोमांच से भरे हुए काम करना पसंद होता है। ये नई-नई चीजों को सीखना पसंद करते हैं। यह अपनी समझ और बुद्धि का विकास करना चाहते हैं इसलिए हमेशा नई चीज करते हैं। इनके सामने परिस्थिति चाहे कैसी भी क्यों न जाए यह कभी घबराते नहीं हैं।
- यह भी पढ़ें: Optical Illusion : केवल 1% लोग ही 7 सेकंड में तोतों के बीच छिपी तितली ढूंढ पाएं है, आप करें ट्राई….
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




