बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Yuvati ki hatya : आमला की युवती की हत्या, काटोल में मिला शव, चार दिनों से थी लापता, एक संदिग्ध से पूछताछ

 

▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
बैतूल जिले के आमला नगर की एक 20 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव काटोल में मिला है। युवती 4 दिनों से लापता थी। उसकी गुमशुदगी आमला थाना में दर्ज है। हत्या के मामले में एक संदिग्ध से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस उसे काटोल भी लेकर गई है। शाम तक मामले का खुलासा होने की संभावना है।

आमला नगर के वार्ड नंबर 10 की निवासी मुस्कान काछेवर (20) की हत्या का मामला सामने आया है। उसका शव महाराष्ट्र के काटोल में मिला है। थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने बताया मुस्कान काछेवर की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने शनिवार को उसकी मां उर्मिला काछेवर थाने आई थी। मुस्कान 5 जुलाई को सुबह 7 बजे अपनी मां को बाजार से कुछ समान लाने का बोलकर निकली थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसकी मां द्वारा लगातार मोबाइल पर भी संपर्क किया गया। लेकिन, कोई बात नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें… School me tala : गांवों में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल, काजली में चार दिनों से नहीं खुला ताला, बच्चे हो रहे परेशान, पढ़ाई ठप

टीआई श्री पन्द्रे ने बताया कि सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों को व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना दी गई थी। महाराष्ट्र के काटोल टीआई द्वारा 6 जुलाई को एक अज्ञात युवती की हत्या के बाद शव मिलने की जानकारी पोस्ट की गई थी। मुस्कान की मां द्वारा बताए गए कपड़े व हुलिए से मृतिका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। काटोल पुलिस द्वारा शव का पीएम करवाकर दफना दिया गया था।

यह भी पढ़ें… murder reveal : जिसने दिया जन्म उसी मां को 5 लाख के लिए बेटी ने उतार दिया मौत के घाट, पति के साथ जाकर जंगल में फेंक दिया शव, दोनों गिरफ्तार

शिनाख्त होने के बाद मृत युवती का शव आमला लाया गया। काटोल पुलिस की टीम शनिवार शाम को एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए काटोल लेकर गई है। टीआई संतोष पन्द्रे ने बताया कि संभवत: आज शाम तक काटोल पुलिस द्वारा मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि मुस्कान के बड़े भाई की भी एक वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। उसका शव बैतूल-आमला मार्ग पर ग्राम मोरडोंगरी के पास फेंक दिया गया था।

यह भी पढ़ें… Murder Busted : अवैध संबंधों के उजागर होने का था डर, इसलिए उतार दिया महिला को मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button