Free Aadhar Update : इस तारीख तक फ्री में अपडेट कर ले आधार कार्ड, इस आसान स्टेप्स को करे फॉलो
Free Aadhar Update : आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड के बिना आपको न तो सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा और न ही बैंक खाते से लेकर लोन तक की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। आधार को लेकर सरकार द्वारा जरूरी अपडेट दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि सभी आधार कार्ड धारकों को हर 10 साल में अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहिए। इससे आपकी आधार संबंधी जानकारी सही रहेगी और आप आधार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकेंगे।
सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने आधार डेटा को अपडेट रखें। इसके लिए सरकार द्वारा आधार अपडेट की निशुल्क सुविधा दी गई है। इसकी अंतिम तिथि समाप्त होने वाली है। यदि आपने अब तक अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है तो 14 दिसंबर तक करवा लें।
14 दिसंबर तक कर ले आधार अपडेट
अगर आप अपना आधार अपडेट करवाना चाहते हैं तो 14 दिसंबर की तारीख याद रखें। आप 14 दिसंबर तक फ्री में आधार अपडेट करवा सकते हैं। आपको बता दें कि पहले ये समय सीमा 14 जून थी, जिसे बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दिया गया है। अगर आप इसके बाद अपना आधार अपडेट करवाते हैं तो आपको शुल्क देना होगा। UIDAI के अनुसार आप 14 दिसंबर तक अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि आदि बिना किसी शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं। ऑनलाइन अपडेट पर निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। आप अपना आधार ऑफलाइन भी अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा। जहां आप 50 रुपये का शुल्क देकर अपनी जानकारी को सही करवा सकते हैं।
आधार अपडेट की प्रक्रिया
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपको SRN नंबर मिलेगा। इससे आप अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- आधार नंबर और OTP से लॉग इन करें।
- अपडेट सेक्शन में जाएं और My Aadhaar के Update Your Aadhaar विकल्प को चुनें।
- ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ पर क्लिक करें और जरूरी अपडेट के साथ साथ संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
- MP Transport News: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से बदलेगी मध्य प्रदेश की तस्वीर, 2027 तक चलेंगी 1100 ई-बसें
- Betul Crime News: सोनाघाटी क्षेत्र में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, घर से 3 लाख के जेवर और 50 हजार नकद ले उड़े चोर
- Multai Crime News: नाबालिग बालकों को मोहरा बनाकर नशे का कारोबार करने वाला इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
- Bhainsdehi Crime News: भैंसदेही पुलिस ने किया मंदिर चोरी की वारदातों का खुलासा, 4000 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद
- Betul Mandi News: बैतूल मंडी में गहराया पार्किंग संकट: बेतरतीब खड़े ट्रकों से रास्ते बंद, थोक व्यापारियों ने मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन



