मध्यप्रदेश अपडेट

Farmer News MP : मध्यप्रदेश को इतनी मिली खाद, सीएम ने की और मांग

Farmer News MP : भोपाल। खरीफ सीजन 2024 के लिए मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार से अक्टूबर की मांग के अनुसार यूरिया, डीएपी एवं एनपीके उर्वरक प्राप्त हो गया है। इससे सीजन में किसानों को इनकी किल्लत नहीं उठाना होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Farmer News MP : मध्यप्रदेश को इतनी मिली खाद, सीएम ने की और मांग

Farmer News MP : भोपाल। खरीफ सीजन 2024 के लिए मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार से अक्टूबर की मांग के अनुसार यूरिया, डीएपी एवं एनपीके उर्वरक प्राप्त हो गया है। इससे सीजन में किसानों को इनकी किल्लत नहीं उठाना होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्र में कहा कि माह अक्टूबर 2024 की मांग अनुसार डीएपी 3.75 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 2 लाख मीट्रिक टन एवं यूरिया 6 लाख मीट्रिक टन का आवंटन मध्यप्रदेश को प्राप्त हो गया है। जिसमें स्वदेशी उर्वरकों का आवंटन भी पर्याप्त मात्रा में दिया गया है।

अधिक बारिश से बढ़ेगा रकबा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सितम्बर माह के अंत तक वर्षा हो जाने से गेहूँ का क्षेत्रफल लगभग 15 लाख हेक्टेयर बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण डीएपी, एनपीके एवं यूरिया उर्वरकों की अधिक आवश्यकता होगी।

मंत्री से यह की गई मांग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माह अक्टूबर 2024 के लिए दी गई स्वीकृति के अनुसार डीएपी, एनपीके एवं यूरिया उपलब्ध करवाने संबंधितों को निर्देश देने का अनुरोध किया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button