बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

NH पर फिर एक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीताडोगंरी गांव के पास शुक्रवार देर शाम को एक और बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा बाइक पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिलाओं को इलाज के लिए चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाहजुरी निवासी राजेंद्र वरकड़े (45) चिचोली से शादी की खरीदी करके वापस अपने गांव जा रहा था। बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे (NH) पर सीताडोंगरी गांव के अंक ढाबा के पास देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

    इससे दुर्घटना में राजेंद्र वरकड़े की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही मोटर साइकिल पर सवार रम्मा वरकड़े (42) एवं कला इवने (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

    उल्लेखनीय है कि सीताडोंगरी में ही बीती रात में एक डंपर और कंटेनर की टक्कर भी हो गई थी। इसमें चालक घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस नेशनल हाइवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके चलते कई लोगों की मौत भी होती रहती है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button