Dhanteras 2025 Remedies: दिवाली का त्योहार पांच पर्वों का महापर्व कहलाता है। इन 5 दिनों में मनाए जाने वाले 5 त्योहारों में से हर पर्व का अपना एक महत्व है। इस महापर्व की शुरूआत धनतेरस से होती है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और यमराज की पूजा का विशेष महत्व होता है।
धर्मग्रंथों में बताया गया है कि यदि इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो जीवन में धन, समृद्धि और शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। पुराणों और मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोना, चांदी या तांबे जैसे धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ माना गया है।
बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा
कहा जाता है कि इस दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार की गई खरीदारी से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और पूरे वर्ष आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। इस दिन बाजारों में रौनक रहती है और लोग नए बर्तन या आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं।

यमराज के लिए दीपदान जरुरी
धनतेरस के दिन शाम के समय दक्षिण दिशा में एक दीपक अवश्य जलाना चाहिए। यह दिशा यमराज की मानी जाती है। धार्मिक परंपरा के अनुसार इस दीपक के चार मुख होने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति पर अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता और परिवार के सदस्यों को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन किया गया दीपदान पितरों की शांति के लिए भी शुभ फलदायक माना गया है।
- यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को दिवाली से पहले मिलेगी राशि, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
धन लाभ के लिए यह उपाय
धनतेरस की रात सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाने की परंपरा बताई गई है। इन दीपकों के पास 13 कौड़ियां रखनी चाहिए। आधी रात के बाद इन कौड़ियों को घर के किसी शांत कोने में दबा देने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इससे धन की आवक बढ़ती है और अचानक से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। यह उपाय घर के सुख-सौभाग्य और स्थायी समृद्धि के लिए भी किया जाता है।

मुख्य द्वार पर शुभ चिन्ह बनाना
धनतेरस के दिन हल्दी और चावल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और उससे अपने घर के मुख्य द्वार पर ? का चिन्ह बनाएं। यह कार्य शुभ माना गया है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
मान्यता है कि इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इसके साथ ही धनतेरस से लेकर दीपावली तक प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें एक जोड़ी लौंग अर्पित करें। कहा जाता है कि इस उपाय से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
- यह भी पढ़ें : Pension Sakhi Scheme: महिलाओं के लिए बीमा सखी योजना की तरह आ रही एक और स्कीम, होगी तगड़ी कमाई
नमक खरीदने का है विशेष महत्व
इस दिन नमक खरीदना भी शुभ संकेत माना गया है। ऐसा विश्वास है कि धनतेरस पर खरीदा गया नमक यदि दीपावली के दिन भोजन में उपयोग किया जाए तो जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। इसके अलावा इस नमक को पानी में मिलाकर घर में पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध बना रहता है।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय, परंपराएं और मान्यताएं सामान्य जानकारी के लिए हैं। यह किसी दावे या अंधविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नहीं लिखा गया है। जानकारी विभिन्न ज्योतिषीय स्रोतों, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों से ली गई है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी निर्णय से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
