Betul Police Transfer List : बैतूल जिले में भी बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन थाना प्रभारी बदले, 18 अफसरों का तबादला
Betul Police Transfer List : बैतूल। जिले के विधायकों द्वारा बेलगाम हुई जिले की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम से शिकायत के बाद जिला पुलिस में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने आधा दर्जन थाना प्रभारियों और एक चौकी प्रभारी को बदल दिया है। कुल 18 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले की कानून व्यवस्था को लेकर कल जिले के सभी विधायक मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले थे। उन्हें बदहाल कानून व्यवस्था की जानकारी देकर इसमें सुधार के साथ दोषी अफसरों पर भी कार्यवाही की मांग की गई थी। इस पर सीएम श्री यादव ने ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया था।
विधायकों की शिकायत का तत्काल असर भी देखने को मिला। शिकायत के कुछ ही देर बाद बैतूल एसपी हटा दिए गए। इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने भी जिले में थानों और चौकियों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी बदले गए (Betul Police Transfer List)
इस फेरबदल में जिले का सबसे महत्वपूर्ण बैतूल कोतवाली थाना भी प्रभावित हुआ है। यहां थाना प्रभारी आशीष सिंह पंवार की जगह गंज थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक देवकरण डेहरिया को थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं गंज थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप परतेती बनाए गए हैं।
- यह भी पढ़ें:Betul Samachar : आदिवासी युवक को किया नग्र, उल्टा लटका कर पीटा, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
यहां के प्रभारियों को भी बदला (Betul Police Transfer List)
इसके अलावा थाना प्रभारी बीजादेही रविकांत डेहरिया को थाना प्रभारी बैतूल बाजार, थाना प्रभारी बैतूल बाजार बबीता उइके को महिला थाना प्रभारी, रक्षित केंद्र से निरीक्षक जयपाल इनवाती को थाना प्रभारी शाहपुर बनाया गया है।
इसी तरह उप निरीक्षक आम्रपाली डहाट को मुलताई थाना से चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी, चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी नरेंद्र उइके को थाना कोतवाली, उप निरीक्षक राकेश सरयाम को थाना बैतूल बाजार से थाना प्रभारी चोपना और उप निरीक्षक रवि शाक्य को थाना गंज से थाना प्रभारी बीजादेही बनाया गया है। (Betul Police Transfer List)
इन उप निरीक्षकों के भी तबादले (Betul Police Transfer List)
इनके अलावा थानों में पदस्थ उप निरीक्षकों को भी इधर से उधर किया गया है। उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे को चोपना से थाना मुलताई, विनोद मालवीय को भैंसदेही से महिला थाना, फतेहबहादुर को बैतूल बाजार से भैंसदेही थाना पदस्थ किया गया है।(Betul Police Transfer List)
- यह भी पढ़ें:Viral Jokes: पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा- काश तुम शक्कर होती, कभी तो मीठा बोलती…
उप निरीक्षक संदीप परतेती को रक्षित केंद्र से थाना गंज, वंशज श्रीवास्तव को रक्षित केंद्र से थाना गंज, सुनिया सरयाम को रक्षित केंद्र से थाना मुलताई, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजन सिंह राजपूत को रक्षित केंद्र से थाना यातायात और राजेश कलम को चिचोली से थाना चोपना पदस्थ किया है। (Betul Police Transfer List)
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes: पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा- काश तुम शक्कर होती, कभी तो मीठा बोलती…


देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



