Death In Accident : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, मेले से लौट रहे थे घर

Death In Accident : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, मेले से लौट रहे थे घर
Death In Accident : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, मेले से लौट रहे थे घर

Death In Accident : मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मुलताई-बोरदेही मार्ग पर हुआ। दोनों युवक मुलताई में चल रहे ताप्ती मेले से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बिरोली झिल्पा निवासी आकाश पुत्र अर्जुन डोंगरदिए उम्र 20 वर्ष और उसका दोस्त रूपेश पुत्र मोतीराम उम्र 26 वर्ष निवासी सोमगढ़ मुलताई ताप्ती मेला घूमने आए थे। मेला घूमने के बाद वे अपने दोस्त को छोड़ने बरई गए थे। जहां से उसे छोड़कर वापस लौट रहे थे। (Death In Accident)

इसी बीच रात करीब 8 बजे मुलताई की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। (Death In Accident)

हादसे के करीब एक घंटे बाद पुलिस वाहन से दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की खबर लगते ही परिजन भी मुलताई अस्पताल पहुंच गए। दोनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। (Death In Accident)

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक नागपुर से एक दिन पहले ही वापस लौटे थे। दोनों युवक कैटरिंग का काम करते थे। रात्रि में दोनों के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया गया था। मंगलवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। (Death In Accident)

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇