देश/विदेश

Maharashtra News : ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट ने फिर बढ़ाई टेंशन, महाराष्ट्र में सामने आए 91 केस

Maharashtra News: New variant of Omicron again increases tension, 91 cases reported in Maharashtra.

मुंबईः Maharashtra News  महाराष्ट्र में कोविड-19 (Covid-19) सब-वैरिएंट के 91 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह कोविड-19 ओमिक्रोन सब-वैरिएंट केपी.2 है। जिसके कई देशों में मामले सामने आ रहे हैं। इस वैरिएंट का पहला केस जनवरी में सामने आया था। ताजा आंकडे़ के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे में 51 और ठाणे में 20 मामले दर्ज किए गए हैं।

Maharashtra News रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के जीनोम सीक्वेंसिंग को-ऑर्डिनेटर डॉ. राजेश कार्यकर्ते ने बताया कि मार्च और अप्रैल में यह डॉमिनेंट स्ट्रेन बन गया था। हालांकि मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने और गंभीर मामलों में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है। मार्च में कोविड के मामलों में वृद्धि देखी गई, करीब 250 मामले दर्ज किए गए। जो कि केपी.2 के फैलने की वजह बने।

इन शहरों में भी दर्ज किए गए केस
महाराष्ट्र में सबसे पहले जनवरी में केपी.2 का केस सामने आया था। उधर, पुणे और ठाणे के अलावा अमरावती और औरंगाबाद में भी सात-सात मामले दर्ज किए गए हैं जबकि  सोलापुर में दो, अहमदनगर, नासिक, लातुर और सांगली में एक-एक मामले दर्ज किए गए।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button