बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Arms Act: दहशत फैलाने लोडेड कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छह जिंदा कारतूस भी जब्त

बैतूल। शादी बारात में दशहत फैलाने के उद्देश्य से लोडेड अवैध कट्टा लेकर घूमते हुए एक युवक को चिचोली पुलिस ने पकड़ा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि 12 मई की रात मुखबिर की सूचना पर जमनादास पिता बस्तीराम यादव (25) निवासी ग्राम बारंगवाडी को चिचोली पुलिस द्वारा अवैध कट्टा व कारतूस सहित पकडा गया।

आरोपी के कब्जे से एक लोडेड कट्टा मय 6 जिंदा कारतूस के बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कट्टा, कारतूस सहित पकड़ने में एएसआई अजय अजनेरिया, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, आरक्षक दिलीप डुडवे, सुरजीत जाट का योगदान रहा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button