MP OFFICER TRANSFER LIST: एमपी में 10 परिवहन अधिकारियों का तबादला, जल संसाधन विभाग में भी तबादले; बिजली कर्मचारी केवल ऑनलाइन कर सकेंगे स्थानांतरण आवेदन

MP OFFICER TRANSFER LIST: मध्यप्रदेश में तबादलों का सीजन चालू हो गया है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग की सचिव श्वेता पवार ने प्रदेश के 10 परिवहन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही तीन परिवहन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तबादले की इस प्रक्रिया में बैतूल जिला भी प्रभावित हुआ है। स्थानांतरित और अतिरिक्त प्रभार वाले परिवहन अधिकारियों की सूची नीचे देखी जा सकती है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग में भी तबादले हुए हैं। इसमें भी बैतूल जिला भी प्रभावित हुआ है। इनकी सूची भी नीचे दी गई है। इधर बिजली कंपनी के कर्मचारियों के लिए भी स्थानांतरण के लिए प्रक्रिया स्पष्ट कर दी गई है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों में बदलाव करते हुए कार्मिकों के स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाते हुए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की है। कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं लाइन स्टॉफ को स्वयं अथवा परिवार में किसी सदस्य की बीमारी, सेवानिवृत्ति मकें मेंमेंस में एक वर्ष से कम की अवधि, पति/पत्नी के शासकीय सेवा में कार्यरत होने, शासकीय अनुदान प्राप्त संस्था में कार्यरत होने, संविदा अथवा अशासकीय सेवा में कार्यरत होने तथा अन्य कारणों से उनके स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर उपलब्ध है।
कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि इस नई व्यवस्था से कंपनी कार्मिक विभिन्न दफ्तरों में जाए बिना आवेदन कर सकेंगे एवं आवेदन में दिये गये विकल्प स्थानों पर अपना स्थानान्तरण करा सकेंगे। कार्मिक 15 अक्टूबर तक अपने स्थानान्तरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोई भी कार्मिक ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन एक ही बार सबमिट कर सकेगा। स्थानांतरण के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे। किसी भी स्थिति में ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।








