Betul News : बैतूल वासियों के लिए बड़ी खबर, पातालकोट एक्सप्रेस होंगी अब सुपरफास्ट, बदलेंगा समय
Betul News : बैतूल वासियों के लिए बड़ी खबर, पातालकोट एक्सप्रेस होंगी अब सुपरफास्ट, बदलेंगा समय। फिरोजपुर-सिवनी छिंदवाड़ा-फिरोजपुर के बीच चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट हो जाएगी। वही इसके ट्रेन का नंबर में भी परिवर्तन होने वाला है। अभी इस ट्रेन का नंबर 14624/14623 है सुपरफास्ट होने के बाद में इस ट्रेन का नंबर 20424/20423 हो जाएगा। अब यह ट्रेन फिरोजपुर-सिवनी-फिरोजपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। यह बदलाव 1 मार्च, 2025 से प्रभावी होगा।
समय में होंगा बदलाव
सुपरफास्ट होने के बाद में इस ट्रेन का समय कम हो जायेंगा। नंबर 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रा समय 27 घंटे 05 मिनट से घटकर 26 घंटे 10 मिनट हो गया है। वहीं, ट्रेन नंबर 20423 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रा समय 27 घंटे 40 मिनट से घटकर 27 घंटे 05 मिनट हो गया है।
नए समय पर आयेंगी यह ट्रैन
दोनों ट्रेनों का संशोधित समय सारणी भी भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों पर जारी कर दी गई है। ट्रेन नंबर 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट से सुबह 4:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:20 बजे सिवनी पहुंचेगी, रास्ते में बीना (07:55/08:00), गंज बासौदा (08:31/08:33), विदिशा (08:58/09:00), भोपाल (10:50/10:55), रानी कमलापति (10:08/10:10), नर्मदापुरम (11:06/11:08), इटारसी (11:45/11:55) से होकर गुजरेगी।
इसी तरह, ट्रेन नंबर 20423 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस सुबह 8:20 बजे सिवनी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी, रास्ते में इटारसी (02:35/02:45), नर्मदापुरम (03:03/03:05), रानी कमलापति (04:18/04:20), भोपाल (04:35/04:40), विदिशा (05:26/05:28), गंज बासौदा (05:55/05:57), बीना (07:05/07:10) से होकर गुजरेगी।
खास खबरे
- MP High Court: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकारी अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कर्मियों की रिटायरमेंट उम्र 62 वर्ष तय
- Betul farmers award: बैतूल के आदिवासी अंचल के किसानों को दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान, गड़मल की खेती पर 10 लाख का पुरुस्कार
- Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, 13 नवंबर को शिवपुरी से जारी होगी 42वीं किस्त, जानिए किसे मिलेगा लाभ
- Betul health review: बैतूल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- Betul Mandi Bhav: आज का बैतूल मंडी भाव: सोयाबीन और चना के दामों में मची हलचल, जानिए ताजा बाजार भाव



