ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशमध्यप्रदेश अपडेट

Nikay Chunav 2022 : चिचोली नगर परिषद में वर्षा मालवीय चुनी गईं अध्यक्ष, सास-ससुर के बाद अब बहू को नगर की बागडोर

Nikay Chunav 2022 : चिचोली नगर परिषद के गठन के बाद से यहां लगातार तीन बार से भाजपा की सरकार बन रही है और लगातार तीन बार से यहां प्रतिष्ठित मालवीय परिवार के लगातार तीसरी बार अध्‍यक्ष चुना गया है। 15 वार्ड वाली इस नगर परिषद में एक तरफा वर्षा रितेश मालवीय को 11 वोट प्राप्‍त कर अध्‍यक्ष बन गई। पहले दो बार सास और ससुर अध्‍यक्ष निर्वाचित हुए थे।

नगरीय निकाय चुनाव के बाद आज मंगलवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार सुबह शुरू हुई थी । नगर परिषद चिचोली के सभागृह में पीठासीन अधिकारी बैतूल एसडीएम कैलाशचंद्र परते की उपस्थिति मे 11 बजे से निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई । निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान सभी 15 पार्षद सभागृह में मौजूद रहे। यहां पर 15 वार्डों में से 11 में भाजपा और 4 में कांग्रेस पार्षद निर्वाचित हुए थे।

11-4 के अंतर से जीता चुनाव

आज निर्वाचन में भाजपा की वर्षा रितेश मालवीय 11 और कांग्रेस की अनिता आर्य को 4 वोट प्राप्त हुए। इस तरह से एक बार फिर भाजपा नप पर काबिज हो गई है। चुनाव के दौरान जिला प्रभारी सुजीत जैन, पर्यवेक्षक सुरेंद्र जैन, पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष मालवीय, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

लगातार तीसरी बार मालवीय परिवार को नेतृत्‍व

बता दें कि वर्ष 2010 में चिचोली में नगर परिषद का गठन हुआ था। इस समय निर्वाचन में भाजपा की श्रीमती सुलोचना संतोष मालवीय अध्‍यक्ष निर्वाचित हुई थी। इसके बाद भी वर्ष 2015 में नगर परिषद के चुनाव में भाजपा के संतोष मालवीय अध्‍यक्ष चुने गए थे। इस बार हुए चुनाव में नगर परिषद की अध्‍यक्ष बनने का अवसर मिला है। इस प्रकार सास, ससुर के बाद अब बहू निर्वाचन नप अध्यक्ष चुनी गई हैं। यह प्रदेश का पहला मामला हो सकता है, जहां लगातार तीन बार एक परिवार से अध्‍यक्ष बन रहे है।

भाजपा के 11 और कांग्रेस के 4 पार्षद

नगर परिषद के 15 वार्डों में से 11 वार्डों में भाजपा की श्रीमती सुलोचना मालवीय, श्रीमती वर्षा मालवीय, आशुतोष बाली मालवीय, ज्योति जीवन पानकर, अनसुईया लक्ष्मण वानखेड़े, जयप्रकाश मन्ना राठौर, आशाराम कोका धुर्वे, उमेश सुनील पेठे, स्वरूप सुखनंदन यादव, मोनी प्रवीण जैन एवं वर्षा संजय आंवलेकर एवं चार वार्डों में कांग्रेस की अनिता संतोष आर्य, रोहित विजय आर्य, सुरेश आर्य एवं नेहा रूपेश आर्य पार्षद निर्वाचित हुए थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button