CM Mohan Yadav : मोहन सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ कर्ज लेने की तैयारी में, कांग्रेस ने साधा निशाना
CM Mohan Yadav : मोहन सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ कर्ज लेने की तैयारी में, कांग्रेस ने साधा निशाना। मध्य प्रदेश सरकार एक बार कर्ज लेने की योजना बना रही है। सरकार लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है। आपको बता दे की सरकार 20 साल के लिए 2500 करोड़ रुपये और 14 साल के लिए 2500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की तैयारी में है। इस कर्ज के लिए सरकार आज यानी 26 नवंबर को ई-नीलामी के जरिए स्टॉक गिरवी रखकर भारतीय रिजर्व बैंक से यह कर्ज लेगी। यह राशि 27 नवंबर को सरकार के खाते में पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि सरकार पिछले 11 महीनों में 40 हजार 500 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। इस तरह मध्य प्रदेश की जनता पर 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का कर्ज का बोझ है। कांग्रेस ने सरकार को कर्ज लेने के लिए निशाना बनाया है।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा
सरकार की कर्ज लेने की बात को लेकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जवाब दिया है कि हम जो कर्ज लेते हैं वह विकास के लिए है। हम इसका भुगतान भी करते हैं। कर्ज लेना एक सामान्य प्रक्रिया है। इस दौरान मंत्री देवड़ा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार कर्ज लेती थी तो अफसरों और कर्मचारियों को तनख्वाह देती थी। कांग्रेस कर्ज लेकर ऐशो-आराम की जिंदगी जीती थी। उन्होंने कहा कि राज्य विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके लिए बजट की जरूरत होती है। हम अपने कर्ज का दुरुपयोग नहीं करते हैं।
कर्ज को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साधा निशाना
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार के कर्ज लेने से आम जनता को कोई फायदा नहीं हो रहा है। वही उन्होंने कहा है की प्रदेश के किसान को अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है और इसके साथ ही युवाओं को योजगार पर भी कोई काम नहीं किया जा रहा है। राज्य की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कर्ज के पैसों से भ्रष्टाचार हो रहा है। नेताओं में पैसा बांटा जा रहा है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आज युवाओं का रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है।
मुख्य खबरे
- Madhya Pradesh Farmers: मध्यप्रदेश के किसानों ने बदली खेती की तस्वीर, अब खेती के साथ इन व्यवसायों से कमा रहे लाखों रुपये
- Betul Jansunwai: बैतूल जनसुनवाई: ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग में देरी पर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के निर्देश
- Betul Accident News: दर्दनाक हादसा: बैतूल के ग्राम पूंजी में बाइक और मकान की टक्कर में दो युवकों ने गंवाई जान
- Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी 17 नवंबर 2026: जानिए मक्का, गेहूं और सोयाबीन के ताजा भाव
- MP outsource employees: मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों पर मंडराया बेरोजगारी का संकट, सरकार के इस फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे 3 लाख कर्मी



