Betul News: शिवाजी जयंती कार्यक्रम में कुंबी समाज के पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान
Betul News: Former soldiers of Kunbi community will be honored in Shivaji Jayanti program

Betul News (बैतूल)। छत्रपति शिवाजी जयंती पर क्षत्रीय लोणारी कुंबी समाज संगठन द्वारा जिला मुख्यालय पर शिवाजी ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कुनबी समाज के पूर्व सैनिकों को कुनबी समाज संगठन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश मस्की ने बताया कि शिवाजी जयंती कार्यक्रम के मुख्य समारोह में जिले की पांचों विधानसभा के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में पांचों विधानसभा के विधायक सहित सांसद एवं पूर्व सांसद प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। फिलहाल जिले भर में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दौरा कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी शिवाजी जयंती के अवसर पर क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज संगठन द्वारा सुबह 8 बजे जिला अस्पताल में अंकुरित आहार का वितरण किया जाएगा।
इसके बाद छत्रपति शिवाजी सांस्कृतिक भवन मानस नगर से सुबह 9:30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11:30 बजे छत्रपति शिवाजी चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे से छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम में मंचीय कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम में लावणी संगीत कार्यक्रम होगा। संगठन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।



