बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दुखद : कुएं के पास कर रहा था सफाई, संतुलन बिगड़ने से गिरा बुजुर्ग, पानी में डूबने से हुई मौत

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम लेंदागोंदी निवासी बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दुनावा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज पाल ने बताया रविवार सुबह ग्राम लेंदागोंदी निवासी महादेव पिता छोटेलाल भादे (70) स्वयं के खेत में कुएं के पास स्थित पेड़ के नीचे जमा पत्तियों को हटाकर सफाई कर रहा था।

    इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बुजुर्ग महादेव बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। कुएं में भरे पानी में डूबने से महादेव की मौत हो गई। दोपहर तक महादेव घर नहीं पहुंचा तो पत्नी मतुलबाई पति की खोजबीन करने खेत पहुंची। खेत में कहीं दिखाई नहीं देने पर कुएं में झांक कर देखा तो पति महादेव का शव कुएं में पानी में तैरता हुआ दिखा।

    Rescue : डायल 100 के पायलट ने जान हथेली पर रख कर बचाई कुएं में गिरे मोर की जान

    मतूलबाई ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। साथ ही दुनावा पुलिस चौकी में भी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महादेव के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    Rescue : खेलते-खेलते बिना मुंडेर के 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा मासूम, खतरा उठा कुएं में उतरे दो ग्रामीण और बचाई जान

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button