बैतूल अपडेट

Bus Accident On Highway : हाईवे पर हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी बस, मौके से फरार ड्राइवर-कंडक्टर

Bus Accident On Highway : हाईवे पर हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी बस, मौके से फरार ड्राइवर-कंडक्टर
Bus Accident On Highway : हाईवे पर हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी बस, मौके से फरार ड्राइवर-कंडक्टर

Bus Accident On Highway : मुलताई। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे (Bhopal-Nagpur National Highway) पर मुलताई क्षेत्र में ग्राम चिचण्डा के समीप श्रीजी ढाबे के सामने मंगलवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त (Bus Accident On Highway) हो गई। इस हादसे में भोपाल से नागपुर की ओर जारी भोपाल ट्रेवल्स की एक बस डिवाइडर के सामने बनी पुलिया पर जा चढ़ी।

दुर्घटना के बाद बस के कंडक्टर और ड्राइवर बस के गेट बिना खोले मौके से भाग गए। हादसे के वक्त बस में लगभग 50 सवारियां थीं। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है।, हालांकि अन्य यात्रियों को नागपुर जाना था, ऐसे में उन्हें अन्य वाहनों से मुलताई छोड़ा गया है।

तेज गति और कोहरे से दुर्घटना (Bus Accident On Highway)

यात्रियों ने बताया कि दुर्घटना होने के तुरंत बाद ही ड्राइवर-कंडक्टर भाग गए, लेकिन उन्होंने यात्रियों की कोई मदद नहीं की। यात्री बस के कांच फोड़कर बाहर निकले हैं। बताया जा रहा है कि बस बहुत तेज गति में थी और हल्का कोहरा था। (Bus Accident On Highway)

मना करने पर भी नहीं माना (Bus Accident On Highway)

कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को मना भी किया कि बस इतनी तेज न चलाएं, लेकिन ड्राइवर ने यात्रियों की एक नहीं सुनी और बस ड्राइवर डिवाइडर की पुलिया में चढ़ा दी। दुर्घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। (Bus Accident On Highway)

सूचना पर मौके पर पहुंची संजीवनी (Bus Accident On Highway)

दुर्घटना के तुरंत बाद संजीवनी 108 को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संजीवनी मौके पर पहुँच गई थी। संजीवनी के ईएमटी मनोज सबले ने बताया कि बस के सामने का हिस्सा पुलिया पर चढ़ा हुआ था। यात्री सड़कों पर खड़े हुए थे। कुछ यात्रियों को चोट आई थी, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मुलताई में भर्ती करवाया गया है। (Bus Accident On Highway)

अन्य वाहनों से लाया मुलताई (Bus Accident On Highway)

यात्रियों को इस बात की चिंता थी कि वह वापस अब नागपुर कैसे जाएंगे, क्योंकि दुर्घटना स्थल मुलताई से लगभग 16 किलोमीटर दूर का है। अन्य वाहनों की मदद से यात्रियों को मुलताई लाकर छोड़ा गया है। जहां से अन्य बस के माध्यम से यात्री नागपुर रवाना हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। (Bus Accident On Highway)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button