बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शिव मंदिर से शुरू हुई विधायक निलय डागा की भव्य चुनरी पद यात्रा


  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    पवित्र कार्तिक मास की पूर्णिमा पर्व पर बैतूल विधायक निलय डागा द्वारा निकाली जाने वाली विशाल चुनरी पद यात्रा आज सुबह ठीक 7 बजे प्रारम्भ हुई। चुनरी यात्रा लल्ली चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई। सर्वप्रथम श्री डागा ने परिजनों के साथ भगवान भोले नाथ का पूजन किया। इसके पश्चात यात्रा खेड़ी ताप्ती के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। यह पद यात्रा मरही माता मंदिर कोठी बाजार, थाना चौक, अखाड़ा चौक टिकारी, कारगिल चौक, सदर होते हुए दनोरा, भडूस, महदगांव, डहरगांव से खेड़ी ताप्ती तट पर पहुंचेगी। इसके पश्चात मंत्रोच्चार के साथ पूजन पाठ किया जाएगा और माता ताप्ती को चुनरी अर्पित की जाएगी। विधायक निलय डागा ने सभी धर्मावलंबियों से यात्रा में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया है। श्री डागा ने बताया कि हिंदुत्व की रक्षा और सर्व हारा की खुशहाली के संकल्प के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है।
    शिव मंदिर लल्ली चौक बैतूल में पूजा अर्चना…






  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button