बैतूल अपडेट

Betul Triple Murder: बैतूल में ट्रिपल मर्डर: बेटे ने उतारा माता-पिता और भाई को मौत के घाट, भांजे पर भी किया हमला

Betul Triple Murder: सांवगा गांव में परिवार के तीन लोगों की मौत से सनसनी, भांजा घायल; घाट बिरोली में 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Betul Triple Murder: बैतूल में ट्रिपल मर्डर: बेटे ने उतारा माता-पिता और भाई को मौत के घाट, भांजे पर भी किया हमला
Betul Triple Murder: बैतूल में ट्रिपल मर्डर: बेटे ने उतारा माता-पिता और भाई को मौत के घाट, भांजे पर भी किया हमला

Betul Triple Murder: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के सांवगा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि परिवार का ही बड़ा बेटा है, जो घटना के बाद घर का दरवाजा बंद कर शवों के पास बैठा मिला। उधर मुलताई थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।

सांवगा की है यह हृदयविदारक घटना

यह हृदयविदारक घटना बैतूल जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सांवगा में सामने आई। पुलिस के अनुसार एक युवक ने अपने ही माता-पिता और छोटे भाई की जान ले ली। घर के अंदर फर्श और दीवारों पर खून के निशान मिले, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घर में एक बिल्ली का मृत शरीर भी मिला है, जिससे आशंका है कि उसे भी मार दिया गया।

Betul Triple Murder: बैतूल में ट्रिपल मर्डर: बेटे ने उतारा माता-पिता और भाई को मौत के घाट, भांजे पर भी किया हमला

शवों के पास बैठा मिला आरोपी

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55), उनकी पत्नी कमलती धुर्वे (40) और बेटे दिलीप धुर्वे (20) के रूप में हुई है। तीनों सांवगा गांव के निवासी थे। घटना के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था। गुरुवार दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। आरोपी दीपक धुर्वे वहीं मौजूद था और चुपचाप शवों के पास बैठा था।

भांजे पर भी किया हमला

घटना में पांच वर्षीय प्रशांत परते गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि आरोपी ने उसकी जान लेने की भी कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गया। घायल बच्चे का उपचार जारी है।

Betul Triple Murder: बैतूल में ट्रिपल मर्डर: बेटे ने उतारा माता-पिता और भाई को मौत के घाट, भांजे पर भी किया हमला
आरोपी दीपक धुर्वे

मानसिक रूप से चल रहा था अस्वस्थ

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दीपक धुर्वे (25) पिछले चार से पांच वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। वह हाल ही में नागपुर से इलाज कराकर लौटा था। वह परिवार में सबसे बड़ा बेटा है और पढ़ाई में भी अच्छा रहा है। उसने 12वीं कक्षा में टॉप किया था और सीआरपीएफ की भर्ती परीक्षा भी दी थी।

जांच में जुटी कोतवाली बैतूल पुलिस

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से लोहे की रॉड और डंडा बरामद किया गया है, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

घाट बिरोली के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान की कोशिश जारी

उधर एक अन्य घटना में मुलताई क्षेत्र के घाट बिरोली गांव के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार घाट बिरोली के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम किया गया। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृत व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष है। वह केवल बनियान और अंडरवियर पहने हुए था। उसकी हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है।

नाले के पास बैठे देखा था लोगों ने

बताया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ युवक मवेशी चराने के दौरान उसे नाले के पास बैठे हुए देख चुके थे। जब उन्होंने उसे खाना देने की कोशिश की तो वह वहां से चला गया था। पुलिस का कहना है कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button