मंडी भाव

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में सोयाबीन-गेहूं-चना के भाव में उतार-चढ़ाव, आवक में भारी कमी, दो दिन रहेगी छुट्टी

Betul Mandi Bhav: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 30 सितंबर को आवक में भारी कमी देखी गई। आज मात्र 960 बोरे की आवक विभिन्न तरह की कृषि उपजों की हो सकी है। वहीं कल 3620 बोरे की आवक हुई थी। आज उतार-चढ़ाव में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। अब 1 और 2 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

सोयाबीन के Betul Mandi Bhav

मंगलवार को बैतूल मंडी में पीले सोयाबीन के न्यूनतम भाव 3800 रुपये, उच्चतम भाव 4370 रुपये और प्रचलित भाव 4300 रुपये रहे। पीले सोयाबीन की आवक 153 बोरे हुई है।

चना के Betul Mandi Bhav

चना के न्यूनतम भाव आज 4700 रुपये, उच्चतम भाव 4700 रुपये और प्रचलित भाव भी 4700 रुपये रहे। चना की आवक आज मात्र 2 बोरे ही हो पाई।

मक्का के Betul Mandi Bhav

मक्का के आज बैतूल मंडी में न्यूनतम भाव 1748 रुपये, उच्चतम भाव 2125 रुपये और प्रचलित भाव 2001 रुपये रहे। मक्का की आवक 91 बोरे की हुई है।

गेहूं के Betul Mandi Bhav

बैतूल मंडी में आज गेहूं के न्यूनतम भाव 2470 रुपये, उच्चतम भाव 2591 रुपये और प्रचलित भाव 2529 रुपये रहे। गेहूं की आवक 713 बोरे की हुई।

मूंग के Betul Mandi Bhav

मूंग की आज बैतूल मंडी में मात्र 1 बोरा की आवक हुई। मूंग के उच्चतम, न्यूनतम और प्रचलित भाव 6000 रुपये रहे।

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में सोयाबीन-गेहूं-चना के भाव में उतार-चढ़ाव, आवक में भारी कमी, दो दिन रहेगी छुट्टी

सोमवार को मंडी में आवक और भाव

सोमवार 29 सितंबर 2025 को बैतूल मंडी में कुल 3620 बोरी कृषि उपज की आवक दर्ज की गई। इस दिन सोयाबीन पोला, चना, मक्का, गेहूं, सरसों, मूंग और उड़द जैसी उपज की खरीदी-बिक्री हुई।

सोयाबीन पोला की 585 बोरी आवक हुई। इसका न्यूनतम भाव 3900 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि अधिकतम भाव 4401 रुपये प्रति क्विंटल रहा। इस दिन का प्रचलित भाव 4270 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चना की आवक 15 बोरी दर्ज हुई। इसका न्यूनतम भाव 4840 रुपये और अधिकतम 5081 रुपये रहा। मंडी में इस दिन इसका प्रचलित भाव 4900 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

मक्का की आवक 164 बोरी रही। न्यूनतम भाव 1400 रुपये और अधिकतम 2160 रुपये प्रति क्विंटल रहा। इसका प्रचलित भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

गेहूं की आवक 2816 बोरी दर्ज हुई। न्यूनतम भाव 2400 रुपये और अधिकतम 2612 रुपये प्रति क्विंटल रहा। गेहूं का प्रचलित भाव 2574 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

सरसो की आवक 30 बोरी रही। इसका न्यूनतम और अधिकतम भाव लगभग समान यानी 5810 और 5812 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा। प्रचलित भाव 5812 रुपये रहा।

मूंग की आवक 8 बोरी दर्ज हुई। न्यूनतम भाव 5000 रुपये और अधिकतम भाव 7101 रुपये रहा। प्रचलित भाव 7030 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ।

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में सोयाबीन-गेहूं-चना के भाव में उतार-चढ़ाव, आवक में भारी कमी, दो दिन रहेगी छुट्टी

उड़द की आवक 2 बोरी रही। इसका न्यूनतम भाव 4000 रुपये और अधिकतम भाव 4501 रुपये रहा। इस दिन मसूर का प्रचलित भाव 4501 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

अब 2 दिन मंडी में रहेगा अवकाश

अब आने वाले 2 दिनों तक मंडी बंद रहेगी। मंडी प्रबंधन ने सूचना जारी कर दी है कि 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को मंडी में नीलाम कार्य बंद रहेगा।

कृषि उपज मंडी बैतूल में 30 सितंबर 2025 को आवक और भाव

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button