Betul News Today: बोलेरो समेत गिरफ्तार जंगली सुअरों के तस्कर, महाराष्ट्र से ले जा रहे थे दमुआ

Betul News Today: बैतूल। वन विभाग ने एक बार फिर वन्यप्राणियों के अवैध शिकार और व्यापार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। 16 मई की रात्रि लगभग 1.30 बजे दक्षिण बैतूल (सामान्य) वनमंडल अंतर्गत आमला वन परिक्षेत्र के बोरदेही-दमुआ मार्ग पर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-04/बीए-8159 में जंगली सुअरों को अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

वाहन की जांच करने पर उसमें 9 जंगली सुअर पाये गये, जिनके चारों पैर एवं मुंह रस्सियों से बंधे हुए थे। उन्हें एक के ऊपर एक बेतरतीब ढंग से रखा गया था। अत्यधिक दबाव और अमानवीय तरीके से रखने के कारण 4 जंगली सुअरों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 5 सुअर जीवित अवस्था में पाये गये। इन्हें वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ा।

इन्हें किया गया मौके से गिरफ्तार (Betul News Today)

पूछताछ करने पर आरोपियों ने जंगली सुअरों को महाराष्ट्र से लाकर दमुआ में बेचने का मांस व्यापार करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी अशोक पिता गोकुल बिंझाड़े उम्र 43 वर्ष एवं किशोर पिता गोकुल बिंझाड़े उम्र 47 वर्ष, दमुआ जिला छिन्दवाड़ा के निवासी हैं। वन विभाग ने मौके से ही वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

आमला न्यायालय से भेजा गया जेल (Betul News Today)

उनके पास जंगली सुअरों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाये गये। दोनों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 44, 48(क), 51, 52 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालयीन कार्यवाही की गई। आरोपियों के बयान दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय आमला में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल वारंट जारी कर उपजेल मुलताई भेजा गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका (Betul News Today)

इस संपूर्ण कार्रवाई का संचालन वनसंरक्षक वनवृत्त बैतूल सुश्री बासू कनोजिया, वन मंडलाधिकारी उत्तर बैतूल नवीन गर्ग एवं वन मंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल विजयानन्तम टी.आर. के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यवाही को अंजाम देने में संजय साल्वे, उप वन मंडलाधिकारी मुलताई, विनोद जाखड़ प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी बैतूल, आर.एस. उईके, परिक्षेत्र अधिकारी आमला, नितिन पवॉर परिक्षेत्र अधिकारी मुलताई एवं श्री नायक परिक्षेत्र अधिकारी सारणी की अहम भूमिका रही।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment