Betul News : इंडस्ट्रियल एरिया में आया हिरण, ग्रामीणों ने बचाया कुत्तों से

Betul News : इंडस्ट्रियल एरिया में आया हिरण, ग्रामीणों ने बचाया कुत्तों से

⇓ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul News : बैतूल शहर से सटे कोसमी इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह एक खेत के पास ग्रामीणों को एक हिरण का बच्चा दिखाई दिया। जहां उसके आस पास कुछ आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे। उन्होंने हिरण पर हमला भी किया। जिससे हिरण की हालत गंभीर हो गई है।

ग्रामीणों ने यह देख कर तुरंत ही वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। यह घटना मैदा मिल के पास की है। मुकेश विश्वकर्मा एवं आदिल काजी द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को देने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

इस टीम ने घायल हिरण को उपचार के लिए भेज दिया है। हिरण घबराया हुआ है क्योंकि आवारा कुत्तों के चंगुल से ग्रामीणों ने उसे बचा लिया, नहीं तो हिरण की मौत हो जाती। ग्राम के लोगों के इस कार्य की वन विभाग और सभी के द्वारा सराहना की गई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment