Betul News: राखी पर्व पर भाई का तोहफा, चंद्रभागा नदी पर घाट का लोकार्पण, वर्षों की थी मांग

By
On:

राखी पर्व पर भाई का तोहफा, चंद्रभागा नदी पर घाट का लोकार्पण, वर्षों की थी मांग▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला

Betul News: भाई-बहनों के सबसे बड़े रक्षा बंधन पर्व पर गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने शहर की बहनों को तोहफे के रूप में घाट का लोकार्पण किया। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर की चंद्रभागा नदी पर घाट का निर्माण कार्य करवाया गया था। जिसका लोकार्पण रक्षाबंधन और भुजारिया पर्व पर किया गया।

शहर की चंद्रभागा नदी पर 6 लाख 39 हजार की लागत से घाट का निर्माण कार्य करवाया गया। जिसमें फव्वारा सहित सौंदर्यीकरण हेतु लाइटिंग व्यवस्था की गई है। इस घाट पर भुजरिया, तीजा सहित गणेश जी और दुर्गा जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।

नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि शहर की बहनों द्वारा वर्षों से घाट निर्माण की मांग की जा रही थी। लेकिन, पूर्व में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने इस ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया। नपा में हमारी परिषद बनते ही सर्वसम्मति से घाट निर्माण का प्रस्ताव लिया गया। इस घाट पर शहर की सैकड़ों महिलाएं गौर विर्सजन करने के साथ ही भुजरिया व प्रतिमाओं का विर्सजन करने आती हैं।

घाट नहीं होने के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। महिलाओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए पूरी परिषद द्वारा निर्माण कार्य हेतु सहयोग प्रदान किया गया। आज भुजरिया व रक्षाबंधन पर्व पर नपा परिषद की ओर से शहर की सभी बहनों को तोहफा है।

लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख, नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, लोक निर्माण विभाग सभापति रोहित हारोड़े, पार्षद अल्का मानकर, पद्मनी भूम्मरकर, ओमवती विश्वकर्मा, सुधीर अंबाडकर, सुनील उइके, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, पूर्व पार्षद राकेश धामोड़े, मयूर सुरजेकर, मनीष नागले, यशवंत हुडे सहित नपा कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News