Betul Modern Farming: बैतूल में आधुनिक तकनीक से खेती: बीज निगम फार्म में उन्नत कृषि यंत्रों से हो रही चना और गेहूं की बोवनी
Modern Farming in Betul: Cultivation using modern technology—chickpea and wheat sowing underway at the Seed Corporation farm with the use of advanced agricultural machinery.

Betul Modern Farming: बैतूल। प्रक्षेत्र बीज निगम फार्म बैतूल बाजार में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के संभागीय कृषि यंत्री, संभाग नर्मदापुरम काशीराम कुलस्ते एवं सहायक कृषि यंत्री बैतूल डॉ. प्रमोद कुमार मीणा ने भ्रमण कर कृषि कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान बताया गया कि बीज निगम फार्म बैतूल बाजार में कुल 17.6 हेक्टेयर क्षेत्र में बोवनी का कार्य किया जा रहा है। इसमें 13 हेक्टेयर क्षेत्र में चना तथा 4.6 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बोवनी की जा रही है। फार्म में उन्नत एवं नवीन तकनीक के कृषि यंत्रों, जैसे ब्रॉड बेड फरो प्लांटर एवं रेज्ड बेड प्लांटर के माध्यम से बोवनी की जा रही है।
इन यंत्रों के उपयोग से खेत में बेड बनाकर बीजों की उचित दूरी निर्धारित की जा सकती है। साथ ही बीज के साथ खाद भी निर्धारित मात्रा में एक ही समय पर जमीन में डाली जा सकती है। अधिकारियों ने बताया कि इस पद्धति से खेती करने पर फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही कम समय एवं कम श्रम में बोवनी का कार्य किया जा सकता है। इस दौरान कृषकों से भी आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीकों को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने का आग्रह किया गया।
- यह भी पढ़ें : Betul Conversion Case: बैतूल में धर्मांतरण के प्रयास पर एक्शन: दो आरोपी गिरफ्तार, रुपये-राशन और मकान का दिखाते थे लालच
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें


