Clerk SP Dubey Suspend : लिपिक एसपी दुबे को भ्रष्टाचार के आरोप में किया सस्पेंड
Clerk SP Dubey Suspended: Clerk SP Dubey suspended on corruption charges.
भोपाल। Clerk SP Dubey Suspend कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा, जहांगीराबाद में पदस्थ लिपिक एसपी दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। वह यहां सहायक ग्रेड-3 पर लेखा शाखा में कार्यरत थे। उनके द्वारा विभाग के दो कर्मचारियों समरत शर्मा और रहमान उल्लाखान का समर्पित अवकाश का डबल ड्रावल कर अपने किराएदार के खाते में जमा करने का आरोप है।
- Also Read :Optical Illusion Picture | काबिलियत है तो 30 सेकंड में ढूंढकर बताओ इस तस्वीर में 10 अंतर
Clerk SP Dubey Suspend : उन्होंने 15 लाख रुपये की शासकीय धनराशि का गबन किया है। इस मामले में उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवाएं जहांगीराबाद भोपाल डा. अजय रामटेके ने बताया कि यह मामला काफी पुराना है। डायरेक्टोरेड द्वारा इसका आरोप पत्र जारी किया जाएगा। एसपी दुबे को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस में कार्रवाही चल रही है। विभाग की ओर से जांच चल रही है, इसके लिए इंटर्नल कमेटी और वित्त विभाग की कमेटी बनाई गई है। संभाग स्तर भी जांच चल रही है। वित्त विभाग 2018 से अभी तक की जांच कर रहा है। समरत शर्मा और रहमान उल्लाखान दोनों ही सेवानिवृत्त हो गए हैं।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com



