Gold Silver Rate : औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम, आई भारी गिरावट, देखें ताजा भाव
Gold Silver Rate : दीपावली के बाद से लगातार गिर रहे सोना और चांदी के दाम मंगलवार को जैसे औंधे मुंह ही गिर पड़े हैं। आज इन दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में भारी गिरावट आई है। इससे सोना-चांदी खरीदने की चाह रखने वालों के चेहरे खिल उठे हैं। बीते कुछ समय में इनके भावों में इतनी ज्यादा कमी शायद ही देखी गई है।
Gold Silver Rate : दीपावली के बाद से लगातार गिर रहे सोना और चांदी के दाम मंगलवार को जैसे औंधे मुंह ही गिर पड़े हैं। आज इन दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में भारी गिरावट आई है। इससे सोना-चांदी खरीदने की चाह रखने वालों के चेहरे खिल उठे हैं। बीते कुछ समय में इनके भावों में इतनी ज्यादा कमी शायद ही देखी गई है।
आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार 12 नवंबर 2024 को जारी रेट्स के मुताबिक आज 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम की कीमत 75321 रुपये हैं। यह सोमवार को 77027 रुपये से शुरू हुए थे और 76840 रुपये पर बंद हुए थे।
इसके अलावा 995 शुद्धता वाले सोने के भाव आज 75019 रुपये हैं। यह सोमवार को 76719 रुपये से शुरू हुए थे और 76532 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 68994 रुपये हैं। यह सोमवार को 70557 रुपये से शुरू हुए थे और 70385 रुपये पर बंद हुए थे।
इसी तरह 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 56491 रुपये हैं। यह सोमवार को 57770 रुपये से शुरू हुए थे और 57630 रुपये पर बंद हुए थे। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 44063 रुपये हैं। यह सोमवार को 45061 रुपये से शुरू हुए थे और 44951 रुपये पर बंद हुए थे।
चांदी के भी हुए बहुत बुरे हाल
सोने की तरह ही चांदी के भी आज बेहद बुरे हाल है। आज 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम की कीमत 88305 रुपये हैं। यह सोमवार को 90833 रुपये के साथ शुरू हुए थे और 90859 रुपये पर बंद हुए थे। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की शुरूआती कीमत 91767 रुपये थी और यह उस दिन 91130 रुपये पर बंद हुई थी।
शुक्रवार को यह थे सोने के दाम
इससे पहले शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव सुबह 77480 रुपये थे जो कि रात 77382 रुपये पर बंद हुए थे। 995 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव सुबह 77170 रुपये थे जो कि रात में 77072 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 70972 रुपये से शुरू हुए थे जो कि रात में 70882 रुपये पर बंद हुए थे।
इसके अलावा 750 शुद्धता वाले सोने के भाव सुबह 58110 रुपये थे जो कि रात में 58037 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 585 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव सुबह 45326 रुपये थे जो कि रात में 45269 रुपये पर बंद हुए थे।
Read Also : IAS Transer MP : एमपी में 26 आईएएस के तबादले, देर रात चली मोहन सरकार की तबादला एक्सप्रेस
गुरुवार को इतने थे इनके भाव
गुरुवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 76556 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 76780 पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 76249 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 76473 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 70125 रुपये से शुरू हुए थे और 70331 रुपये पर बंद हुए थे।
750 शुद्धता वाले सोने के भाव 57417 रुपये से शुरू हुए थे और 57585 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 585 शुद्धता वाले सोने के भाव आज 44785 रुपये से शुरू होकर 44916 रुपये पर बंद हुए थे। 999 शुद्धता वाली चांदी गुरुवार को 90153 रुपये से शुरू हुई थी और 90369 रुपये के साथ बंद हुई थी।
Read Also : knee rehabilitation equipment : घुटना रीहबिलटैशन के लिए किफायती पेटेंटेड मैकेनिकल उपकरण विकसित
मिस्ड कॉल से भी जान सकते भाव
यदि आप सोना और चांदी के रेट घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।
मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से
एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना और चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




