Betul Mandi Bhav Today 2025: मंगलवार को जिले में सुबह से ही बारिश हो रही है, लेकिन कृषि उपज मंडी बैतूल (Wheat Mandi Rate MP) में इसका खास असर नजर नहीं आया। आज मंडी में अच्छी आवक रही। आज 9 तरह की कृषि उपज मंडी (MP Krishi Mandi Update) में पहुंची। कुल 8628 बोरे की आवक (Betul Mandi Arrival Today) आज बैतूल मंडी में हुई है।
आज बैतूल मंडी में सबसे ज्यादा आवक आवक गेहूं की 3790 बोरे हुई। वहीं सोयाबीन भी ज्यादा पीछे नहीं है। सोयाबीन की 3255 बोरा आवक हुई। गेहूं के उच्चतम भाव (Mandi Bhav 2 July 2025) आज भी समर्थन मूल्य के बराबर 2600 रुपये रहे। वहीं प्रचलित भाव 2521 रुपये और न्यूनतम मूल्य 2380 रुपये रहे।

सोयाबीन के भाव 4300 तक पहुंचे (Betul Mandi Bhav Today 2025)
सोयाबीन के उच्चतम भाव 4300 रुपये (Soybean Price Betul Mandi) तक पहुंचे। वहीं इसके प्रचलित भाव 4110 रुपये और न्यूनतम भाव 3750 रुपये रहे। चना की आवक 138 बोरे ही हुई। इसके उच्चतम भाव 4300 रुपये, प्रचलित भाव 5180 रुपये और न्यूनतम मूल्य 4500 रुपये (Mandi Prices Soyabean Wheat) रहे।

सबसे अधिक भाव मूंग के रहे (Betul Mandi Bhav Today 2025)
इनके अलावा आज मक्का की आवक 890 बोरे, सरसो की आवक 44 बोरे, मूंग की आवक 24 बोरे, उड़द की आवक 11 बोरे, तुअर की आवक 23 बोरे और गुल्ली की आवक 453 बोरे रही। मूंग के भाव सभी फसलों में सबसे अधिक 7300 रुपये (Betul Agriculture Market Rates) रहे।
- Read Also: MP Ration Card eKYC Update: MP में 2.36 लाख राशन कार्ड हुए रद्द, 54 लाख हितग्राहियों पर संकट
बुधवार को स्थानीय अवकाश के कारण बंद रहेगी मंडी (Betul Mandi Bhav Today 2025)
बुधवार 2 जुलाई 2025 को बैतूल मंडी बंद (Betul Mandi Holiday Update) रहेगी। गौरतलब है कि कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 2 जुलाई को मां ताप्ती जन्मोत्सव के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया हुआ है। इसी के चलते बैतूल मंडी में भी अवकाश रहेगा।
जिले का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव (Betul Mandi Bhav Today 2025)
मां ताप्ती जन्मोत्सव जिले का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसमें प्रतिवर्ष मुलताई में करीब एक लाख श्रद्धालु मां ताप्ती की पूजा-अर्चना और स्नान के लिए एकत्रित होते हैं। इस पावन अवसर पर पूरे जिले में आस्था और उल्लास का वातावरण छा जाता है। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश के आदेश किए हैं।
यहां देखें 2 जुलाई को बैतूल मंडी में आवक और भाव… (Betul Mandi Bhav Today 2025)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com