बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Big News : लद्दाख हादसे में शहीद हुए जवानों में एक बैतूल जिले का भी जांबाज, बिसनूर गांव का है निवासी, हादसे की खबर के बाद से क्षेत्र में शोक

• निखिल सोनी, आठनेर

Ladakh Incident : लद्दाख में 26 जवानों से भरी बस नदी में गिरने से सेना के सात जवानों की मौत हो गई है। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में शहीद हुए 7 जवानों में एक जवान बैतूल जिले के बिसनूर गांव का भी है। यही कारण है कि इस हादसे की खबर मिलने के बाद में पूरे क्षेत्र में शोक की लहर हैं। शहीद जवान की पार्थिव देह कब तक गृह ग्राम पहुंचेगी, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल सकी है।

हादसे के बारे में प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ है। जहां सेना की बस श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में गिर गई। जिसमें सेना के सभी जवान घायल हो गए। सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था। लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। हालांकि इनमें से सात जवानों को मृतक घोषित किया जा चुका है। उनमें सूबेदार शिंदे विजय राव सरजेराव, नायब सूबेदार गुरुदयाल साहू, एल/हव एमडी सैजल टी, नायक संदीप पाल, जादव प्रशांत शिवाजी और रामानुज कुमार शामिल हैं।

अपने परिवार के साथ नायब सूबेदार गुरुदयाल साहू।

इनमें से नायब सूबेदार गुरुदयाल साहू बैतूल जिले के ग्राम बिसनूर के निवासी हैं। उनके पिता का नाम दशरथ और मां का नाम गुंता बाई साहू है। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। सूचना मिलने के बाद से ही परिवार, ग्राम और क्षेत्र में गहरा शोक है। उनकी पार्थिव देह कब तक गृह ग्राम पहुंचेगी, इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।

इधर पूर्व सैनिक संघ ने भारतीय सेना के सभी वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार शहीद श्री साहू के पार्थिव शरीर पहुंचाने के संबंध में अभी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संघ के पदाधिकारियों का पार्थिव देह के साथ आने वाली टीम से संपर्क चल रहा है। इधर बताया जाता है कि जवानों की बस ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी। उसी दौरान ये हादसा हुआ है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button