Betul District Hospital: सिविल सर्जन ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले कर्मचारी, नोटिस जारी

Betul District Hospital: बैतूल। जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने जिला अस्पताल की विभिन्न शाखाओं का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति सामने आई। इन्हें नोटिस जारी किया गया है वहीं सख्त हिदायत भी दी गई है।

पैथालॉजी विभाग से 2 गैरहाजिर

सिविल सर्जन द्वारा पैथोलॉजी विभाग में जांच के समय लैब तकनीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर ड्यूटी पर नहीं मिलीं। दोनों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके पश्चात एमसीएच भवन का भी निरीक्षण किया गया।

महिला रोग विशेषज्ञ को नोटिस

इसी क्रम में सोनोग्राफी कक्ष में पहुंचने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रसूताओं की सोनोग्राफी करते हुए पाई गईं। वहीं एएनसी एवं पीएनसी वार्ड के निरीक्षण में महिला रोग विशेषज्ञ अनुपस्थित मिलीं, जिनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

डाटा एंट्री ऑपरेटर भी थे नदारद

एसएचआईवी शाखा में भी डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रदीप दरवाई अपने कार्यस्थल पर मौजूद नहीं मिले, जिसके चलते उन्हें स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान आरएमओ डॉ. रानू वर्मा उपस्थित रहे। सिविल सर्जन ने सभी कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

Leave a Comment