तकनीक अपडेट

स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 100 से ज्यादा चैनल मिल रहे मुफ्त

एलजी स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए एक जबरदस्त खुशखबरी आई है। अब एलजी (LG) स्मार्ट टीवी यूजर्स को 100 से ज्यादा टीवी चैनल बिल्कुल फ्री में देखने को मिलेंगे। इसके लिए आपको न तो कोई सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा और न ही कोई सेट टॉप बॉक्स लगवाने की जरूरत होगी। हालांकि, इन चैनलों पर आपको विज्ञापन जरूर देखने को मिलेंगे, लेकिन आपको इसके लिए कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा।

एलजी ने किया बड़ा ऐलान

एलजी इंडिया (LG India) ने अपने फ्री टेलीविजन सर्विस LG Channels को और ज्यादा विस्तार देने का ऐलान किया है। इस सर्विस के तहत एलजी स्मार्ट टीवी यूजर्स को अलग-अलग कैटेगरी के 100 से ज्यादा चैनल मुफ्त में देखने को मिलेंगे। एलजी चैनल्स पर आपको म्यूजिक, न्यूज, किड्स, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और कई अन्य कैटेगरी के चैनल्स मिलेंगे। अच्छी बात ये है कि आपको न ही किसी ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा और न ही कोई सेट-टॉप बॉक्स लगाने की जरूरत होगी।

बिना सब्सक्रिप्शन के देखें फ्री चैनल

एलजी स्मार्ट टीवी यूजर्स अपने टीवी पर सीधा फ्री चैनल्स का आनंद ले पाएंगे। यह सर्विस उन लोगों को टारगेट कर रही है जो बिना कोई पैसा खर्च किए टीवी का मजा लेना चाहते हैं। एलजी चैनल्स पर आपको हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी कंटेंट देखने को मिलेगा। इससे हर भाषा के दर्शक इसका फायदा उठा पाएंगे।

अन्य स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए भी फ्री ऑप्शन

अगर आपके पास एलजी या सैमसंग का स्मार्ट टीवी नहीं है, तब भी आप फ्री में चैनल देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्ट टीवी में WAVES ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए आप बिना सब्सक्रिप्शन या सेट-टॉप बॉक्स के Free Dish के सभी चैनल्स देख पाएंगे।एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने यह भी संकेत दिया है कि आगे चलकर वे और भी नए चैनल्स जोड़ेंगे ताकि यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा कंटेंट का आनंद मिल सके। तो अगर आपके पास एलजी स्मार्ट टीवी है, तो अब बिना कोई खर्च किए 100 से ज्यादा चैनल्स का मजा उठाइए।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button