स्वास्थ्य अपडेट

Health Tips: 1 दिन में इतनी रोटी से ज्यादा खाई तो होगा शरीर को भारी नुकसान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

How Many Chapatis Should Eat Daily, Diet Plan, Roti Diet, Health Tips, Roti Side Effect, Oily Food Tips, Chapati Diet For Quick Weight Loss, Side Effects Of Overeating Rotis, Wheat Roti Side Effects,

Health Tips: 1 दिन में इतनी रोटी से ज्यादा खाई तो होगा शरीर को भारी नुकसान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Source: Credit – Social Media

How Many Chapatis Should Eat Daily, Diet Plan, Roti Diet, Health Tips : हम भारतीयों की भोजन थाली रोटी के बिना पूरी नहीं हो सकती। सुबह या फिर शाम किसी एक टाइम तो रोटी चाहिए ही। रोटी खाए बिना पेट भरा जैसा नहीं लगता है। देश में सबसे ज्यादा लोग रोटी खाना पसंद करते हैं। लेकिन एक दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए और यदि ज्यादा रोटी खाते हैं तो इससे शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स की राय…

रोटी खाना माना जाता है हेल्दी

देश में रोटी खाना हेल्दी माना जाता है। कहते हैं रोटी खाने से आपका वजन नहीं बढ़ता। यह बात आपके रोटी खाने के समय और आप कितनी रोटी खाते हैं, इस पर निर्भर करती हैं। क्योंकि रोटी में ज्यादा कैलोरी और कार्ब्स होते हैं। इसलिए इनका अधिक और गलत सेवन हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

रोटी में कितनी होती हैं कैलोरी

आमतौर पर गेहूं का आटा इस्तेमाल करते हैं। गेहूं के आटे से बनी एक रोटी में लगभग 104 कैलोरी होती है। वहीं इसमें 15 से 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 60 से 70 ग्राम कार्ब्स पाया जाता है। वसा यानि फैट की बात करें तो रोटी में 100 ग्राम में लगभग 9.2 ग्राम वसा होता है। इन सब चीजों को नापतोल कर सही मात्रा में रोटी खाना चाहिए।

1 दिन में कितनी रोटी खाना सही? (Health Tips)

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो महिलाओं और पुरुषों के लिए सही रोटी की मात्रा अलग-अलग होती है। महिलाओं को एक दिन में 1400 कैलोरी खाना चाहिए। इस लिहाज से इन्हें दो रोटी सुबह और दो रोटी शाम को खाना चाहिए। वहीं पुरुषों की बात करें तो उन्हें दिनभर में 1700 कैलोरी की जरूरत पड़ती है। इसलिए इन्हें तीन रोटी सुबह और तीन शाम को खाना चाहिए।

इस तरह नहीं खाना चाहिए

रात को रोटी खाना उचित नहीं होता है। अधिक लेट रोटी खाने से आपको खाना पचाने में दिक्कतें आती है। इससे बॉडी का शुगर लेवल बढ़ जाता है। यदि आपको रोटी खाना ही है तो कोशिश करें दो से ज्यादा न खाएं। यह भी रात होने के जितना जल्दी हो सके खा लें। रोटी खाने और सोने के बीच तीन से चार घंटे का गैप रखें। रोटी खाने के बाद वॉक जरूर करें।

गैस पर सीधे न सेंके रोटी (Health Tips)

रोटी को कभी भी गैस पर नहीं सेंकना चाहिए। गांव में तो लोग चूल्हे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शहरों में गैस यूज की जाती है। इससे रोटी में हवा भर जाती है। ये आपके पेट और सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। यदि गैस पर भी सेंकना पड़ जाए तो डायरेक्ट आग पर नहीं बल्कि तवा पर सेंके।

यदि आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो दिनभर में सिर्फ 2 रोटी काफी है। बाकी समय आप कम फैट और कैलोरी वाली चीजें खा सकते हैं। रोटी भी गेहूं के आटे के अलावा मक्का, बाजरा, ज्वार इत्यादि की कभी-कभी खाते रहना चाहिए।

 स्वास्थ्य अपडेट और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button