Betul Accident: (मुलताई)। बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में बीती रात डहुआ में हुए सड़क हादसे में सिपावा निवासी एक युवक की मौत हो गई। वहीं सोनेगांव निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि ग्राम सोनेगांव निवासी भीमराज रघुवंशी, सिपावा निवासी बसंत सरोदे के साथ बाइक से बीती रात 9 बजे वापस गांव जा रहे थे। तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
- यह भी पढ़ें: Betul Crime News : दो महीने पहले छूटा जेल से और लगा दिया चोरी की मोटर साइकिलों का अंबार
भीमराज और बसंत के सर में गंभीर चोट आई। बसंत के सिर से खून अधिक बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि भीमराज को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि आज पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। (Betul Accident)
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार लगभग 15 से 20 फीट दूर फिंका गए थे। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया। युवक के मुंह से और सिर से लगातार खून बह रहा था।
लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संजीवनी 108 को दी। इसके बाद मौके पर संजीवनी 108 पहुंची, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था वहीं दूसरे की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी।
- यह भी पढ़ें: Betul Court Decision: सागौन का अवैध परिवहन करने वाले आरोपियों को एक-एक साल का कारावास और एक हजार का जुर्माना
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇