मनोरंजन अपडेट

Katrina Kaif No Makeup Look: कैटरीना कैफ नो मेकअप भी बेहद खूबसूरत लगती है, तस्वीर देख सोनम कपूर ने की तारीफ

Katrina Kaif No Makeup Look: Katrina Kaif no makeup also looks very beautiful, Sonam Kapoor praised seeing the picture

Katrina Kaif No Makeup Look: कैटरीना कैफ नो मेकअप भी बेहद खूबसूरत लगती है, तस्वीर देख सोनम कपूर ने की तारीफ
Source – Social Media

Katrina Kaif No Makeup Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्टेट तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद करते हैं। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) हमेशा से फैंस के बीच अट्रैक्शन पॉइंट रहती हैं। वे इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस कड़ी में कैटरीना ने अपना संडे लुक साझा किया, सोनम कपूर ने भी रिएक्ट किया। कैटरीना कैफ उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो अपने नो-मेकअप लुक को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने में संकोच नहीं करती हैं।

कैटरीना कैफ बिना मेकअप के बेहद खूबसूरत लग रही थीं।(Katrina Kaif No Makeup Look)

कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिना मेकअप की एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमें वह बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में कैटरीना कुर्सी पर बैठ कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रिंटेड टाइट्स के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

सोनम कपूर ने की कैटरीना की तारीफ

एक्ट्रेस कैटरीना की ये फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है. उनके नो मेकअप लुक पर सोनम कपूर ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ब्यूटीफुल कैट’ इसके साथ सोनम ने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई है। इसके अलावा यूजर्स कैटरीना कैफ के नो मेकअप लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। कैटरीना की इस फोटो को महज कुछ घंटे में 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

कैटरीना कैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कैटरीना कैफ को आखिरी बार ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ हॉरर कॉमेडी फोन भूत में देखा गया था। आने वाले दिनों में अभिनेत्री सलमान खान की टाइगर 3 समेत कुछ बड़ी फिल्मों में दिख सकती हैं। फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। जिसे दीवाली 2023 के दौरान सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।

इसके अलावा, कैफ जोया अख्तर की स्लाइस-ऑफ-लाइफ मल्टी-स्टारर, जी ले जरा में भी काम कर रही हैं। ये फिल्म महिला मित्रता पर आधारित है। इसमें प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button