यूथ अपडेट

IPS Success Story: मिलिए इस खूबसूरत IPS से, बिना कोचिंग क्रैक की UPSC परीक्षा, हासिल की ये रैंक

IPS Success Story: Meet this beautiful IPS, cracked UPSC exam without coaching, achieved this rank

IPS Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करना चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए निरंतर कड़ी मेहनत और समर्पण चाहिए। बड़ी संख्या में उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करते हैं। इनमें से चुनिंदा अभ्यर्थी ही आईएएस, आईपीएस या आईएफएस अधिकारी बनने में सफलता हासिल करते हैं।

आज हम आपके लिए इंजीनियर से सिविल सेवक बनीं आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा की सफलता की कहानी लेकर आए हैं। इन्होंने दूसरे प्रयास में यूपीएससी क्लियर किया। ये उत्तर प्रदेश कैडर की सिविल सेवक हैं। आईपीएस अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं।

Credit – Social Media

नोएडा से की है पढ़ाई

अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखती हैं। Anshika Verma ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोएडा में हासिल की। इसके बाद, उन्होंने नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उन्होंने 2018 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी. टेक की डिग्री प्राप्त की।

Credit – Social Media

मन में थी सिविल सर्वेंट बनने की चाहत (IPS Success Story)

यह और बात है कि अंशिका का मन सिविल सेवा में जाने का था। लिहाजा, बीटेक करने के बाद वह प्रयागराज आ गईं। यहीं से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। पहली बार साल 2019 में उन्‍होंने परीक्षा दी। हालांकि, तब उन्हें नाकामयाबी हाथ लगी। लेकिन, निराश होने के बजाय अंशिका ने मेहनत जारी रखी।

IPS Success Story: मिलिए इस खूबसूरत IPS से, बिना कोचिंग क्रैक की UPSC परीक्षा, हासिल की ये रैंक
Credit – Social Media

दूसरी बार में पास की UPSC परीक्षा, 136 वी रैंक हासिल की

इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दूसरी बार भी एग्जाम दिया। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने साल 2020 में 136 वीं रैंक हासिल की। जिसके बाद वो आईपीएस अधिकारी बनीं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button