Honda का Diwali Offer, बिना एक रूपए जमा किए घर ले आए होंडा की ये शानदार बाइक, EMI पर नहीं लगेगा कोई भी ब्याज

Honda Shine 125: अगर आप एक सस्ती और अच्छी माइलेज वाली मोटरसाइकिल खरीदना चाह रहे हैं तो दिवाली आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। दोपहिया वाहन कंपनी होंडा अपने दोपहिया वाहनों पर दिवाली ऑफर लेकर आई है।
इस ऑफर के तहत आप कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक होंडा शाइन को बिना कोई पैसा दिए घर ला सकते हैं। इतना ही नहीं आपको कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। बता दें कि इस बाइक की कीमत 77,378 रुपये से शुरू होकर 83,914 रुपये तक जाती है।
- Also Read: Ola New Scooter: नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ ओला का सस्ता स्कूटर, कीमत जान रह जायेंगे हैरान

आइए जानते हैं ऑफर डिटेल्स…
होंडा टू-व्हीलर्स वेबसाइट के मुताबिक, होंडा शाइन की खरीद पर ग्राहकों को जीरो डाउन पेमेंट ऑफर किया जा रहा है।
यानी आप बिना कोई डाउनपेमेंट दिए बाइक ले सकते हैं। इसके साथ 5000 तक कैशबैक और नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। आपको बता दें कि हीरो स्प्लेंडर के बाद यह बाइक देश में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।
Honda Shine 125 में 124cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है जो 10.7PS और 11Nm का आउटपुट देता है। इसमें साइलेंट स्टार्टर विकल्प के साथ होंडा का एसीजी (अल्टरनेटर करंट जेनरेटर) 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में कॉम्बी ब्रेक स्टेम, 5-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन, क्रोम फिनिश मफलर और कार्बोरेटर कवर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

शाइन के अलावा, कंपनी अन्य मॉडलों पर भी इसी तरह के ऑफर दे रही है। कंपनी 50,000 रुपये तक के लेनदेन पर अधिकतम 5000 रुपये का कैशबैक ऑफर दे रही है। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहक क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई भुगतान पर इस ऑफर का लाभ उठा रहे हैं। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ऑफर 31 अक्टूबर 2022 तक ही चलेगा।
Source: Zeenews.india



