बैतूल अपडेट

Multai Jan Sunwai Protest: जनसुनवाई में पहली बार लहराए काले कपड़े, गौवंश के अपमान पर विरोध

Multai Jan Sunwai Protest: मुलताई। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर हर मंगलवार जनसुनवाई का आयोजन होता है। इसमें पीड़ित लोग पहुंच कर आवेदन के जरिए अपनी समस्या बताते हैं और अधिकारी उनका निराकरण करते हैं। लेकिन, मुलताई में आज हुई जनसुनवाई में एक अलग ही नजारा देखने को मिला।

दरअसल, मुलताई में हुई जनसुनवाई में आज काले कपड़े लहरा कर विरोध प्रदर्शन किया गया। ऐसा नजारा जिले में जनसुनवाई के दौरान पहली बार देखने को मिला। यह कदम बजरंग दल और सकल हिंदू समाज को एक मामले को लेकर उठाने को मजबूर होना पड़ा।

मृत गौवंश फेंक रहे खंती में (Multai Jan Sunwai Protest)

नगर पालिका मुलताई पर गंभीर आरोप लगाते हुए बजरंग दल और सकल हिन्दू समाज ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा मृत गौवंश को नगर की गंदगी (मैला खंती) में फेंका जा रहा है, जिससे नगर में रोष का माहौल बन गया है।

गौमाता का बताया अपमान (Multai Jan Sunwai Protest)

हिन्दू संगठनों ने इसे गौ माता का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। ज्ञापन में कहा गया है कि यह पहली बार नहीं है, पूर्व में भी इसी तरह की घटनाएं नगर पालिका द्वारा की गई हैं। जिसकी शिकायतें पहले भी कई बार दी गई हैं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदू समाज के लिए अपमानजनक (Multai Jan Sunwai Protest)

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि नगर पालिका की यह कार्यशैली न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती है बल्कि हिन्दू समाज के लिए अपमानजनक भी है। संगठनों ने मांग की है कि प्रशासन गौवंश के अंतिम संस्कार हेतु गौ समाधि स्थल की व्यवस्था करें। जिससे मृत गौवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हो सके।

संगठन ने दी यह चेतावनी (Multai Jan Sunwai Protest)

यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना फिर से सामने आती है, तो सकल हिन्दू समाज द्वारा बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। संगठनों ने चेतावनी दी है कि फिर पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित (Multai Jan Sunwai Protest)

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से नवीन साहू (नगर रक्षा प्रमुख), तुषार साहू (जिला संयोजक), राहुल मालवीय (माटेगांव संयोजक), भुजेश साड (संयोजक), नागेन्द्र साहू, राहुल रघुवंशी (मिलन प्रमुख), दक्षाभु साहू (प्रबड़ सुरक्षा), और प्रविण राऊत (गौ प्रमुख) शामिल थे। (Multai Jan Sunwai Protest)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button