बड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूज

खेत में टमाटर तोड़ने गए युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत, भाई घायल

• विजय सावरकर, मुलताई
प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम डोहलन में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए आठनेर अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना की सूचना पर मौके पहुंचे 108 एंबुलेंस के ईएमटी डॉ. महेश झलिये ने बताया कि मंगलवार दोपहर में ग्राम डोहलन निवासी हरिशंकर पिता लखनलाल 32 साल अपने भाई जयपाल के साथ खेत में टमाटर तोड़ रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी तो हरिशंकर और जयपाल खेत में लगे इमली के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।

दोपहर 2 बजे के दरमियान अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े हरिशंकर और जयपाल बिजली की चपेट में आ गए। घटना में हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जयपाल गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे आठनेर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर साईंखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button