Godrej Appliances: गोदरेज ने लॉन्च किए वुडन फिनिश होम एप्लायंस; अब ठंडक ही नहीं देंगे, घर को अट्रैक्टिव भी बनाएंगे फ्रिज-एसी
▪️ अनिल बेदाग, मुंबई
Godrej Appliances: गोदरेज ग्रुप की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बॉयस (Godrej and Boyce) के एक हिस्से गोदरेज एप्लायंसेज ने प्रकृति से प्रेरित वुडन-फिनिश घरेलू उपकरणों (Wooden-Finish Home Appliances) की एक नई सीरीज ईऑन वोग (eon vogue) लॉन्च की है। एडवांस रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर (Advanced Refrigerators and Air Conditioners) वाली यह सीरीज कला और तकनीक का एक अनूठा मेल है जो आज के जमाने के भारत में उपयोगिता के साथ—साथ घर की सजावट में भी चार चांद लगाती है।
ब्रांड द्वारा भारतीय घरों में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 70% से अधिक लोगों ने कहा कि उन्हें ऐसे एप्लायंसेस के विकल्प अधिक पसंद आते हैं जो उनके घर की सजावट के लिए भी अच्छे हों। आधे से अधिक लोगों ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके घरों में सबकुछ अच्छे से मेल खाने वाला होना चाहिए।
नए लॉन्च के बारे में बोलते हुए गोदरेज एप्लायंसेज (Godrej Appliances) के बिजनेस हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कमल नंदी ने कहा, ‘खर्च के लिए बढ़ती आय और आसानी से लोन मिलने को देखते हुए औसतन अब तीस के दशक में लोग अपना घर बना रहे हैं। ऐसे युवा भारतीय उपभोक्ताओं अपने घर की सजावट को लेकर भी बहुत सजग है।
ये मानते हैं कि उनके घर की सजावट में सबकुछ मैचिंग वाला होना चाहिए। यहां तक कि उन्हें रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर जैसे एप्लायंसेस भी घर की सजावट के साथ मैच करने वाले चाहिए होते हैं लेकिन ऐसा करने में उन्हें दिक्कत आ रही है। दरअसल, आज के जमाने में उपयोगिता के साथ सुंदरता भी खरीद का प्रमुख चालक है। इसी बात को हमने ध्यान में रखा है।
- यह भी पढ़ें: Mohan Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, इन फैसलों को मिली मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा…
गोदरेज एप्लायंसेज (Godrej Appliances) के ‘थिंग मेड थॉटफुल’ दर्शन के अनुरूप ब्रांड ने नेचर इंस्पायर्ड, वुड-फिनिश रेंज के एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर की अपनी अनूठी पेशकश गोदरेज ईऑन वोग सीरीज के साथ एक बार फिर इस मांग को पूरा करने के लिए इनोवेशन किया है। अन्य प्रीमियम लॉन्च के साथ, ब्रांड का लक्ष्य अपने प्रीमियम सेगमेंट योगदान को 45% से बढ़ाकर 55% करना और एक मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ समर ग्रोथ को 20% तक बढ़ाना है।’
- यह भी पढ़ें: Mantri Parishad Baithak : एमपी में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की सिंचाई योजनाओं को मिली मंजूरी, इन जिलों को लाभ
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




