Betul News: तीन दिन से लापता युवक का शव ताप्ती नदी में मिला, हत्या की आशंका
Betul News: Dead body of missing youth found in Tapti river, fear of murder
▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
झल्लार थाना अंतर्गत विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत राटामाटी के ताप्ती नदी के किनारे बसे ग्राम गौलागोंदी निवासी सुनील धोतरे (आयु 50 वर्ष) तीन दिन से लापता था। इनका शव कासिया गांव के पास ताप्ती नदी के किनारे पानी में तैरता मिला है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
बताया गया कि सुनील के लापता होने पर उसके परिजनों ने झल्लार थाने में 2 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुनील धोतरे जंगल में 2 अगस्त की सुबह बकरी चराने गया था। बकरी वापस आ गई, लेकिन सुनील वापस नहीं आया। झल्लार थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर छानबीन शुरू की गई तो जंगल में किसी वस्तु को घसीटकर ले जाने के निशान बने मिले। वहीं जगह-जगह खून के धब्बे भी दिखाई दिए और मृतक का मोबाइल पर्स और छाता भी मिला, लेकिन सुनील नहीं मिला। तब पुलिस ने रात दिन ताप्ती नदी में भारी मशक्कत की, तब ताप्ती नदी के किनारे कासिया गांव के पास ताप्ती नदी के किनारे पानी में तैरता सुनील धोतरे का शव मिला।
- Also Read: Accident News : पंचायत सचिव और वाहन चालक की मौत, सीएम के कार्यक्रम में जाते समय हुए हादसे का शिकार
उन्होंने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसे नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



